फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cyber fraud stop with help of iit kanpur

घबराइए नहीं यूपी में एेसे रूकेगा साइबर फ्राड, अखिलेश सरकार ने लिया है फैसला

Sun, 04 Dec 2016 09:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud stop with help of iit kanpur
साइबर फ्राॅड पर राेकथाम के लिए उठाए गए कदम - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
आईआईटी कानपुर में साइबर, फोरेंसिक सेल बनाने पर सहमति बन गई है। इसके जरिये साइबर फ्राड का खुलासा किया जाएगा। वीडियो और कैमरा फोटोग्राफ से अपराधियों को पहचानकर पुलिस को सूचना दी जाएगी। एक साल के प्रोजेक्ट पर करीब 12 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट पर पुलिस (डीजीपी) और आईआईटी स्तर से सहमति बन गई है। अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर करेंगे। यह समझौता इसी महीने संभव है। आईआईटी में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के सीनियर प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि सेल की मदद से कंप्यूटर बेस्ड क्राइम का खुलासा किया जाएगा। डाटा बैंक बनाकर रिकार्ड रखा जाएगा। अभी क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरा या फिर वीडियो कैमरा से अपराधियों की सटीक पहचान नहीं हो पाती है लेकिन सेल की मदद से यह संभव होगा। कितनी भी खराब फोटो या फुटेज को साफ करके अपराधी की सही तस्वीर सामने लाई जा सकेगी। यह यूपी का अपने तरह का अनोखा सेल होगा। इसके जरिये साइबर, फोरेंसिक एक्सपर्ट भी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए ट्रेनिंग के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बैंकिंग फ्राड की छानबीन भी साइबर, फोरेंसिक सेल की मदद से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed