{"_id":"665c7db051ceef69820229ef","slug":"cyber-fraud-searched-customer-care-officer-number-on-google-1-40-lakh-rupees-stolen-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी: गूगल पर सर्च किया कस्टमर केयर अधिकारी का नंबर, 1.40 लाख हुए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी: गूगल पर सर्च किया कस्टमर केयर अधिकारी का नंबर, 1.40 लाख हुए पार
Sun, 02 Jun 2024 07:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 Jun 2024 07:42 PM IST
सार
Kanpur News: युवक से 1.40 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के पनकी में साइबर ठग ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एक युवक के खाते से कई बार में 1.40 लाख रुपये पार कर दिए। साइबर सेल में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। सीपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पनकी गंगागंज गांव निवासी हृदयेंद्र कुमार ने 16 मई को आनलाइन खरीदारी व सामान बेचने के लिए सेलर आईडी बनाने के लिए फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च किया।
उसमें मिले नंबर पर संपर्क किया तो बात करने वाले ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही उनके खाते से कई बार में 1.40 लाख रुपये निकल जाने का मैसेज आया। दोबारा उस नंबर पर कॉल किया और फोन नहीं लगा तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद रेल बाजार स्थित साइबर सेल पहुंचे तो सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की।