फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cyber fraud of Rs 82 lakh from Tata and JK Group officials, money embezzled by luring them to earn money by sh

UP: टाटा व जेके ग्रुप के अधिकारियों से 82 लाख की साइबर ठगी, शेयर ट्रेडिंग कर कमाई का लालच देकर हड़पी रकम

Tue, 13 Feb 2024 01:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Feb 2024 01:52 PM IST
सार

Kanpur News: शहर में औघोगिक घरानों के अफसरों समेत दो से 82 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में बदमाशों ने शेयर ट्रेडिंग कर कमाई का लालच देकर रकम हड़पी है। फर्जी एप के जरिए निवेश कराया, जिसके बाद रकम नहीं निकली तो धोखाधड़ी का पता चला।

विज्ञापन
Cyber fraud of Rs 82 lakh from Tata and JK Group officials, money embezzled by luring them to earn money by sh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में साइबर ठगों ने टाटा ग्रुप के पूर्व व जेके ग्रुप के वर्तमान अधिकारी को झांसे में लेकर उनके करीब 82 लाख रुपये हड़प लिए। दोनों को ही शेयर ट्रेडिंग से मोटी कमाई का लालच दिया और अपने ही बनाए फर्जी एप में निवेश करा दिया। जब दोनों ने पैसा निकालने का प्रयास किया, तो ठगी का पता चला। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

लखनपुर निवासी पीयूष मोहन श्रीवास्तव लंबे समय तक टाटा कम्यूनिकेशन में मैनेजर रहे हैं। पीयूष ने बताया कि कुछ समय पहले उनसे व्हाट्सएप के जरिये एक व्यक्ति ने संपर्क किया और शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने की टिप्स व ट्रेनिंग देने की बात कही। करीब 15 दिन ऑनलाइन ट्रेनिंग के बाद उनके पुराने ट्रेडिंग अकाउंट में निवेश टिप्स देकर मुनाफा भी कमवाया।

विज्ञापन

हालांकि, इसके बाद उनसे फर्जी एप डाउनलोड करवाकर इंस्टीट्यूशनल अकाउंट में निवेश कराना शुरू किया और कई बार में करीब 31 लाख रुपये के शेयर खरीदवाए। उन्हें एप में मुनाफ घटता बढ़ता दिखता रहा और शुरुआत में कुछ रकम निकाली भी। इसलिए वह निश्चिंत रहे। पीयूष ने बताया कि उन्होंने जब बड़ी रकम निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकली। तब उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।

विज्ञापन

मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू
वहीं, जेके ग्रुप में मैनेजर के पद पर कार्यरत पंकज मिश्रा से भी साइबर ठगों ने जीएसआईएन एप इंस्टॉल कराकर कई बार में करीब 51 लाख रुपये की साइबर ठगी कर दी। उन्हें भी ठगों ने व्हाट्सएप के जरिये संपर्क कर झांसा दिया। मोटे मुनाफे के लालच में आकर पंकज ने पत्नी व बच्चों के बैंक खातों से भी रकम लगा दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी भी अनजान व्यक्ति के बताने या बहकाने पर कोई एप अपने फोन पर डाउनलोड न करें।
  • अज्ञात नंबर से भेजे गए किसी लिंक को क्लिक न करें।
  • शेयर ट्रेडिंग में कोई भी यकीन से मुनाफा कमाने की गारंटी ले तो तत्काल सतर्क हो जाएं।
  • शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले निवेश कराने वाली कंपनी के बारे में जरूर पता करें।
  • किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी या ओटीपी शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed