फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cyber fraud: Chinese thugs have group on Telegram, big disclosure in investigation

साइबर ठगी: चीनी ठगों का टेलीग्राम पर है ग्रुप, दूसरे देशों का आईपी एड्रेस, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Mon, 12 Sep 2022 10:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Sep 2022 10:12 AM IST
सार

जेल भेजे गए आरोपियों के बैंक खातों का पूरा ब्योरा क्राइम ब्रांच ने जुटाया है। किसी भी खाते में बड़ी रकम नहीं है, क्योंकि ठगी को अंजाम देने के बाद रकम को क्रिप्टो करेंसी में एक्सचेंज कर चीन भेज दी जाती है।

विज्ञापन
Cyber fraud: Chinese thugs have group on Telegram, big disclosure in investigation
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवेश, गेमिंग और लोन देने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले चीन के गिरोह के बारे में क्राइम ब्रांच की जांच में एक नया तथ्य सामने आया है। चीनी ठग टेलीग्राम के जरिये भारत में अपने सदस्यों के साथ जुड़े हुए हैं। टेलीग्राम ग्रुप पर ही वह आपस में बातचीत करते थे।

विज्ञापन


जिन आईडी का इसमें इस्तेमाल करते थे वह फेक हैं। आईपी एड्रेस भी अलग-अलग देशों का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए ट्रेस करना बेहद मुश्किल होता है। सिविल लाइंस निवासी फैज रहमान ने ऑनलाइन वेबसाइट के जरिये 11 लाख रुपये का निवेश किया था। रकम ट्रांसफर करने के बाद वेबसाइट क्रैश हो गई थी। क्राइम ब्रांच ने जांच की और एक महीने पहले चार आरोपियों को जेल भेजा था। शनिवार को क्राइम ब्रांच ने गिरोह के तीन और सदस्य यश, अनुपम द्विवेदी और श्रवण यादव को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

खुलासा किया था कि आरोपी चीनी ठगों के गिरोह के सदस्य हैं। गिरोह निवेश, ऑनलाइन गेमिंग और लोन देने देेने का झांसा देकर ठगी को अंजाम देता है। जांच आगे बढ़ी और टीम ने इन आरोपियों के मोबाइल खंगाले। जिसमें एक टेलीग्राम ग्रुप मिला। ग्रुप में ही ठगी करने संबंधी पूरी बातचीत आरोपी करते थे। चीन में बैठे मास्टर माइंड उनको निर्देश देते थे।

तीन चीनी ठगों के बारे में मिली जानकारी
अभी तक बी बोज नाम के चीनी ठग का नाम सामने आया था। जानकारी के मुताबिक अब तीन और चीनी ठगों के बारे में पता चला है। क्राइम ब्रांच ने उनका नाम आदि भी पता कर लिया है।

विज्ञापन

यह सभी गिरोह को संचालित करते हैं। गिरोह पूरे भारत में सक्रिय है। इसलिए इसमें चीनी ठगों व मास्टरमाइंड की संख्या अधिक है। आशंका है कि टेलीग्राम ग्रुप में कई और चीनी ठग जुड़े हुए होंगे।

खाते कराए फ्रीज, जुटाया ब्योरा
जेल भेजे गए आरोपियों के बैंक खातों का पूरा ब्योरा क्राइम ब्रांच ने जुटाया है। किसी भी खाते में बड़ी रकम नहीं है, क्योंकि ठगी को अंजाम देने के बाद रकम को क्रिप्टो करेंसी में एक्सचेंज कर चीन भेज दी जाती है। फिर भी इन खातों को फ्रीज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed