{"_id":"60dcca9e8ebc3e694e086266","slug":"cut-off-the-electricity-connections-of-32-defaulters-pukhrayan-news-knp6375005139","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे
विज्ञापन
पुखरायां। कस्बा स्थित बिजलीघर में बुधवार को एक्सईएन की अध्यक्षता में बिल जमा करने के लिए कैंप लगाया गया। इसमें 23 उपभोक्ताओं के बिलों में संशोधन किया गया। वहीं पांच लाख रुपये बकाया जमा कराया गया। कस्बे में विद्युत विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। 75 कनेक्शनों की जांच के बाद बकाएदार 32 लोगों के कनेक्शन काटे गए।
बिजलीघर में बुधवार को एक्सईएन कुलदीप यादव की ओर से बिल जमा करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में घरेलू, नलकूप, वाणिज्यिक व हैवी कनेक्शन धारक उपभोक्ताओं के बिलो का संशोधन किया गया। 23 उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार किया गया।
वहीं पांच लाख रुपये बकाया बिल जमा कराया गया। एसडीओ राकेश सोनी ने बताया कि कस्बे में चेकिंग अभियान चलाकर बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे है। कैंप में जेई विनोद कुमार, तपस रंजन, रामरूप बिंद, बलराम यादव, विक्रमसिंह, मुकेश, अंकित, रायसाहब, विक्की मिश्रा, राकेश कुमार, नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर विभाग की ओर से कस्बे के किदवई नगर, मालवीय नगर, खलवा मोहल्ला, अब्दुल कलाम नगर, इंद्रा नगर, गांधी नगर, लोहिया नगर, लक्ष्मीबाई नगर, शास्त्री नगर, आजाद नगर, मीरपुर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 75 लोगों के कनेक्शन चेक किए गए।
जिनमें से 32 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। जेई विनोद कुमार ने बताया कि कस्बे में रोजाना सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विक्रमसिंह, लाइनमैन मुन्ना, नाजिर, दीपक मौजूद रहे।