फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Customers shocked to see Shakti Kapoor drinking tea at Dhaba

Kanpur News: शक्ति कपूर को ढाबा पर चाय पीते देख चौक गए ग्राहक

Mon, 06 Nov 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 06 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Customers shocked to see Shakti Kapoor drinking tea at Dhaba
रनियां। फिल्मी जगत में विलन का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर रविवार दोपहर कार से झांसी से लखनऊ जा रहे थे। दोपहर में वह उमरन के एक ढाबे पर रुके। यहां चाय की चुस्की ली। शक्ति कपूर को देखकर कई ग्राहक चौक गए। ढाबा संचालक ने उनके साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन

फिल्मों में विलेन के तौर पर विख्यात शक्ति कपूर ने हास्य अभिनय कर भी वाहवाही बटोरी है। वह रविवार को कार से झांसी से लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान सफर की थकान दूर करने के लिए उन्हें चाय पीने का मन हुआ। इस पर उन्होंने अकबरपुर के लालपुर के पास एक ढाबा पर कार रुकवाई। इस पर उनके सुरक्षा कर्मी ने रनियां के उमरन में एक ढाबा पर मिलने वाली बेहतरीन चाय की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने उमरन के ढाबा पर चलने पर सहमति दी। करीब दो बजे उनकी कार ढाबे पर पहुंची। उन्होंने पहले मास्क पहन रखा था। हालांकि हाथ, मुंह धुलकर जब वह चाय पीने बैठे तो मास्क हटा दिया। इस पर ढाबे में खाना और नाश्ता कर रहे ग्राहक शक्ति कपूर को पहचान गए। कई ग्राहक चौक गए। इसके बाद लोगों में शक्ति कपूर को देखने की होड़ लग गई। कई ग्राहक सेल्फी लेने लगे। शक्ति कपूर सबसे सहज ढंग से मिले। ढाबा संचालक अमित यादव व विनय यादव ने भी सेल्फी ली। शक्ति कपूर ने चाय की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed