फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   custom officer caught man with Gold in chocolate at airport

चॉकलेट में निकला सोना...ये कोई बंपर इनाम नहीं होश उड़ा देने वाली तस्करी है

Mon, 27 May 2019 10:14 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 27 May 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
custom officer caught man with Gold in chocolate at airport
चॉकलेट में निकला सोना - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हवाई अड्डों में पकड़े जा रहे तस्करी के सोने का लगातार तीसरे दिन कानपुर कनेक्शन सामने आया है। कस्टम के अफसरों ने सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर बिहार के एक युवक को सोने की कई चेनों के साथ गिरफ्तार किया। जिनका कुल वजन ढाई सौ ग्राम है। ये सभी चेन दुबई से चॉकलेट के अंदर लाई जा रही थीं। पकड़े गए माल की कीमत साढ़े सात लाख आंकी गई है। शुरुआती संकेत मिले हैं कि युवक को कानपुर के किसी सराफ के पास चेन पहुंचानी थीं।
विज्ञापन


कस्टम विभाग के आयुक्त (यूपी एवं उत्तराखंड) वेद प्रकाश शुक्ला को विदेश से सीधे आने वाली फ्लाइट के जरिये सोने की तस्करी के संकेत मिल रहे थे। उन्होंने इसके खुलासे की जिम्मेदारी डिप्टी कमिश्नर चंचल कुमार तिवारी को सौंपी। बीते तीन दिन से प्रदेश के अलग-अलग हवाई अड्डों पर कस्टम की टीमें तैनात हैं।
विज्ञापन

सोना लाने का तरीका बेहद शातिराना था

25 मई की देर रात बैंकाक से वाराणसी आई फ्लाइट में आर्यनगर निवासी युवक विपिन गुप्ता के पास से डेढ़ किलो सोना मिला था। सोना लाने का तरीका बेहद शातिराना था। लेडीज पर्स में लगने वाले छल्लों की शक्ल में सोने के छल्ले लगाए गए थे। इसके बाद 26 मई को लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाक से आई फ्लाइट में कानपुर के ही युवकों से 671 ग्राम सोना पकड़ा गया।

यह सोना भी वाराणसी की तर्ज पर बैग में सोने के छल्ले (रिंग) लगाकर लाया गया था। पकडे़ गए युवकों में एक शहर के केशव नगर निवासी रत्नेश वर्मा व ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अनुज यादव थे। एक बैग से 471 और दूसरे से 200 ग्राम सोना बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों के वाराणसी के युवक से कनेक्शन की जांच की जा रही है।

सोमवार को दुबई से आई फ्लाइट से बिहार के गोपालगंज निवासी कलामुद्दीन अंसारी के पास से 250 ग्राम सोने की चेन मिलीं। यह तरीका भी बेहद शातिराना था। ये चेन चॉकलेट को मेल्ट कर उसके अंदर भरी गईं थीं। इसे साधारण तरीके से पकड़ पाना बिलकुल संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed