फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Custom caught foreign Betel at kanpur railway station

कस्टम ने रेलवे स्टेशन पर पकड़ी विदेशी सुपाड़ी, कोलकाता से महानंदा एक्सप्रेस के जरिये आया था माल

Mon, 27 May 2019 10:39 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 27 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Custom caught foreign Betel at kanpur railway station
कस्टम ने रेलवे स्टेशन पर पकड़ी विदेशी सुपाड़ी - फोटो : अमर उजाला
कस्टम विभाग की टीम ने सोमवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 86 बोरे विदेशी सुपाड़ी पकड़ी है। इस माल की कीमत 20 से 25 लाख रुपये आंकी गई है। यह माल महानंदा एक्सप्रेस के जरिये कोलकाता से कानपुर भेजा गया था। कस्टम के अफसरों को माल से संबंधित लोग व दस्तावेज नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर चंचल कुमार तिवारी ने बताया कि प्रदेश में ट्रेन के जरिये बड़े पैमाने पर तस्करी का माल आने की सूचना मिल रही थी। इस पर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर टीमें तैनात की गईं। अधीक्षक राजकुमार की अगुवाई में इंस्पेक्टर विरेंद्र कुमार, शशांक त्रिपाठी, अमर गुप्ता व सौरभ अग्निहोत्री की टीम को कानपुर में सफलता मिली। महानंदा एक्सप्रेेस की बोगी से 86 बोरा सुपाड़ी उतरी।
विज्ञापन


किसी ने इस पर दावा नहीं किया तो अफसरों ने इसे सीज कर लिया।  रेलवे के अफसरों से माल से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे नहीं दिखा सके। कस्टम के अफसरों ने बताया कि इंडोनेशिया और वियतनाम की यह सुपाड़ी पूर्वोत्तर राज्यों की सीमा से प्रवेश होकर तस्करी के जरिये विभिन्न शहरों में पहुंचाई जा रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed