फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   curse of rivers two ministers in jail

अवैध खनन का पाप और अभिशाप, दो खनिज मंत्री जेल में

Tue, 28 Mar 2017 02:21 PM IST
रशीद सिद्दीकी, अमर उजाला, कानपुर
रशीद सिद्दीकी, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 02:21 PM IST
सार

-अवैध खनन के साथ सिंडीकेट का भी खेल
-बसपा और सपा सरकारों में खूब पनपा अवैध खनन
-अब नई सत्ता में रसूख वालों की टिकीं निगाहें

विज्ञापन
curse of rivers two ministers in jail
अवैध खनन

विस्तार

धरती की भाग्य रेखा कही जाने वाली नदियों और संतुलन बनाए रखने वाले पहाड़ों का सीना चीर कर अवैध खनन का पाप और अभिशाप शायद सिर चढ़कर बोलता है। प्रदेश की पूर्ववर्ती बसपा और सपा सरकारों में यह बेतहाशा हुआ। शायद इसी का नतीजा है कि इन दोनों सरकारों के खनिज मंत्री इन दिनों जेल में हैं। अब मौजूदा प्रदेश की नई सरकार में भी खनन और सिंडीकेट हथियाने के लिए पुराने और नए चेहरे जुगत में जुट गए हैं।
विज्ञापन

 

 

यहा खनन का कारोबार बसपा सरकार में पनपा

curse of rivers two ministers in jail
बाबू सिंह कुशवाहा और गायत्री प्रजापति
बुंदेलखंड में खनन का वैध और अवैध कारोबार बसपा में पनपना शुरू हुआ। यह इतना परवान चढ़ा कि इसे हथियाने के लिए तमाम हस्तियां जुट गईं। रोजाना करोड़ों रुपये का काला धंधा शुरू हो गया। रॉयल्टी तो सरकार के खजाने में जाती रही, लेकिन उससे कई गुना ज्यादा काली कमाई सिंडीकेट के नाम पर हुई। सिंडीकेट की रकम खदान से लेकर सरकार में बैठे लोगों के बीच बंटती रही। बसपा की सत्ता जाने के बाद सपा सरकार बनी तो अवैध खनन और सिंडीकेट में कोई कमी नहीं आई। यह काला कारोबार सत्तारूढ़ दल के लोग ही हथियाए रहे। बसपा सरकार के खनिज मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और सपा सरकार के खनिज मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति इन दिनों जेल में हैं। अवैध खनन की सीबीआई जांच भी चल रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ योगी के तेवर सख्त

curse of rivers two ministers in jail
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

अब प्रदेश में भाजपा की सरकार ने कमान संभाल ही है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के तेवर फिलहाल अवैध खनन को लेकर सख्त दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसे में इन दिनों अवैध खनन और सिंडीकेट वसूली का काम थम गया है। उधर, खदानें और सिंडीकेट हथियाने के लिए सत्ता में रसूख रखने वाले लोगों ने हाथ-पैर मारना शुरू कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि सपा और बसपा सरकारों में बालू और सिंडीकेट से जुड़े रहे कई नेता अबकी भाजपा के टिकट पर विधान सभा चुनाव जीतकर विधायक बन गए हैं। कई बालू कारोबारियों ने चुनाव के पूर्व पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया था। अब वह फिर अपना पुराना धंधा हथियाने के लिए नई सरकार में गोटें बैठा रहे हैं।

 

विज्ञापन

क्या है सिंडीकेट

curse of rivers two ministers in jail
डेमो

खनिज विभाग से नीलामी के जरिए खदानों के पट्टे लेकर खदान के निर्धारित क्षेत्रफल से अधिक स्थल से बालू निकालना अवैध खनन कहलाता है। इसी तरह बालू खरीदने आए ट्रकों से प्रति ट्रक लगभग 10 से 15 हजार रुपये की अवैध वसूली को सिंडीकेट टैक्स कहते हैं। इसके पैसे का पूरी तरह बंटवारा वसूली ठेकेदार से लेकर सरकार में बैठे लोगों तक होता है। सिंडीकेट का काम मंत्री स्तर से मिलता है। सिंडीकेट का सारा काम मौखिक चलता है। गैरकानूनी होने से इसके कोई अभिलेख नहीं बनते।

 

रॉयल्टी एमपी की, सिंडीकेट यूपी का

curse of rivers two ministers in jail
डेमो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की रोक के बाद पिछले वर्ष से पूरे बुंदेलखंड में बालू खनन का काम बंद है। कुछ खदानों में चोरी-छिपे यह हो रहा है। अलबत्ता बुंदेलखंड की सरहद से जुड़े मध्य प्रदेश में कोई रोक न होने से बालू खनन जोरशोर से चल रहा है। बांदा जनपद की सीमा से जुड़े पन्ना (एमपी) के चंदौरा गांव के पास केन नदी से खनन रात-दिन चल रहा है। यहां का पट्टा एमपी, यूपी और राजस्थान के लोग मिलजुलकर लिए हुए हैं। रॉयल्टी मध्य प्रदेश सरकार के खजाने में जा रही है, लेकिन सिंडीकेट के नाम पर करीब 15 हजार रुपये प्रति ट्रक अलग वसूला जा रहा है। इसके अतिरिक्त यूपी की सड़कों से गुजरने वाले ट्रकों को 5 से 7 हजार रुपये प्रति ट्रक और देना पड़ता है। सिंडीकेट की वसूली अब तक सपा सरकार से जुड़े लोग कर रहे थे। सत्ता परिवर्तन के साथ उनका भी पत्ता साफ हो गया। अब मौजूदा सत्ता में रसूख रखने वाले लोग इसके लिए भागदौड़ कर रहे हैं।

 

सिंडीकेट और खर्चा दर्ज होता है रजिस्टर में

curse of rivers two ministers in jail
डेमो

खदानों पर बालू की बिक्री से लेकर सिंडीकेट ट्रैक्स वसूली तक की आमदनी और हर खर्च का रजिस्टरों में हिसाब दर्ज होता है। हर हफ्ते या पखवारे सिंडीकेट में शामिल पार्टनरों के बीच हिसाब होता है। मौजूदा समय में चल रही चंदौरा (एमपी घाट) में मेटेंन किए जा रहे ऐसे रजिस्टरों के कुछ पन्ने हाथ लगे हैं। रजिस्टर के एक पन्ने में एक हफ्ते का हिसाब दर्ज है। इसमें 31 ट्रक बालू की कीमत 8 लाख 51 हजार और 5000 रुपये प्रति ट्रक की दर से 30 ट्रकों का एक लाख 50 हजार रुपये सिंडीकेट वसूलना चढ़ा हुआ है। एक अन्य पेज में 9 दिनों में कुल आमदनी 18 लाख 94 हजार रुपये और सिंडीकेट एक लाख 38 हजार रुपये दर्ज है। दो लाख 55 हजार रुपये बचत लिखी है। बुंदेलखंड के पर्यावरण के पैरोकार और स्वयंसेवी आशीष सागर दीक्षित का कहना है कि खदानों में पैसे के बंटवारे को लेकर अक्सर होने वाले विवादों से काली करतूतों का भंडा फूटता है। तभी यह दस्तावेज और जानकारियां हाथ लगते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार हो यह काला कारोबार रुकना मुमकिन नहीं नजर आ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed