फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   curruption on the name shooting of dabang 3, arrested

दबंग 3 की शूटिंग के नाम पर फजीवाड़ा, गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2015 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 26 Sep 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
curruption on the name shooting of dabang 3, arrested
फिल्म स्टार सलमान खान के भाई अरबाज और सुहैल खान के नाम से फर्जी फिल्म प्रोडक्शन चलाने वाले मुंबई निवासी मो. रफीक को बर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रफीक यहां फिल्म दबंग-3 की फर्जी शूटिंग के नाम पर लोगों से वसूली कर रहा था। रफीक के पास से प्रोडक्शन के फर्जी कागजात और लोगों को दिए गए आईकार्ड भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


रफीक की मानें तो वह पहले सलमान खान की मां का ड्राइवर था और हाल ही में आई फिल्म राजनीति में भी छोटा सा रोल किया है। बर्रा इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि बर्रा निवासी महेंद्र मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें व उनके साथी मछरिया निवासी नजर मोहम्मद और उनके बेटे आसिफ से रफीक ने शहर में दबंग-3 फिल्म की शूटिंग के नाम पर काम देने का वादा किया।
विज्ञापन


रफीक ने उन्हें अरबाज और सुहैल खान के प्रोडक्शन के न सिर्फ फर्जी नियुक्ति पत्र ही थमाए बल्कि फिल्म यूनिट के फर्जी कार्ड भी दिए हैं। शुक्रवार को रफीक उन तीनों से तीन तीन हजार रुपये वसूलने आया था। तभी उनके मोबाइल पर मुंबई से सुहैल खान का फोन आया कि उनके प्रोडक्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक उनकी भी फोन पर अरबाज खान से बात हुई तो उन्होंने भी प्रोडक्शन के नाम पर फर्जीवाड़े की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं दबंग-3 की स्क्रिप्ट तो नहीं
फर्जीवाड़े के पीछे किसी वजह का न होना, सुहैल का महेंद्र से फोन पर बात करना, फिर रफीक का मुंबईया स्टाइल और उसके साथ किसी और का फर्जीवाड़े में शामिल न होना भी संदेहास्पद लग रहा है, बड़ी बात नहीं है कि यह वाकई दबंग-3 की स्क्रिप्ट का हिस्सा हो। सीओ का कहना है कि हकीकत जानने के लिए जरूरत पड़ी तो अरबाज और सुहैल को भी कानपुर बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed