फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cultural heritage is under threat due to floods and earthquakes: Prof. Rohit

बाढ़, भूकंप से सांस्कृतिक धरोहर खतरे में : प्रो. रोहित

Sat, 23 May 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Cultural heritage is under threat due to floods and earthquakes: Prof. Rohit
कानपुर। बाढ़, भूकंप, आग और अधिक बारिश जैसी आपदाओं के कारण विश्वभर में सांस्कृतिक धरोहरों पर खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय समुदायों की भागीदारी, पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक के माध्यम से धरोहरों को सुरक्षित रखा जा सकता है। यह बात इंटरनेशनल सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ द प्रिजर्वेशन एंड रेस्टोरेशन ऑफ कल्चरल प्रॉपर्टी, रोम के प्रो. रोहित जिग्यासु ने कही।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस–2026 के अवसर पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (विश्वेश्वरैया यूनिट-4) के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। प्रो. रोहित मुख्य वक्ता रहे। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि जैव विविधता संरक्षण मानव सभ्यता की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के निदेशक प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी, डॉ. अंजू दीक्षित, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अंशु यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed