फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU: Woman professor dismissed for making false allegations against officials

सीएसजेएमयू : अधिकारियों पर झूठे आरोप लगाने पर महिला प्रोफेसर बर्खास्त

Sun, 26 Apr 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
CSJMU: Woman professor dismissed for making false allegations against officials
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को उच्च अधिकारियों पर निराधार आरोप लगाने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में आरोप असत्य पाए जाने के बाद कुलपति के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विवि के अनुसार स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में कार्यरत डॉ. नजमी शब्बीर ने विभागीय उच्च अधिकारियों के खिलाफ कई शिकायतें की थीं। कुलपति के निर्देश पर मामले की जांच आंतरिक शिकायत समिति को सौंपी गई। समिति ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि फरवरी 2026 की मिड सेमेस्टर परीक्षा के दौरान डॉ. नजमी की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन वे बिना सूचना अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कगा गया है कि शैक्षणिक दायित्वों के प्रति उदासीनता पर स्पष्टीकरण मांगने के दौरान उन्होंने असम्मानजनक व्यवहार किया और निराधार आरोप लगाए। जांच में सभी आरोपों को गलत पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर विवि प्रशासन ने उनकी संविदात्मक नियुक्ति समाप्त कर दी है। साथ ही उन्हें आवंटित आवास खाली करने का निर्देश भी दिया गया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि आरोप निराधार मिलने व जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed