फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU was defeated by PPN College by 40 runs, making PPN College the champion

Kanpur News: सीएसजेएमयू को 40 रन से हरा पीपीएन कॉलेज बना चैंपियन

Tue, 04 Nov 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
CSJMU was defeated by PPN College by 40 runs, making PPN College the champion
कानपुर। सीएसजेएमयू की ओर से वीएसएसडी कॉलेज नवाबगंज में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पीपीएन कॉलेज की टीम ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय को 40 रन से हराकर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन



पहले बल्लेबाजी करते हुए पीपीएन कॉलेज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाए। टीम की ओर से देवांश ने 48 और शाश्वत ने 41 रन की पारी विजेता वीएसएसडी कॉलेज की टीम। खेली। वहीं विश्वविद्यालय की टीम 17.3 ओवर में 102 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


टीम की ओर से अभय सिंह ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। 16 रन बनाने के साथ तीन विकेट लेने वाले पीपीएन कॉलेज के सुंदरम दीक्षित को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। वहीं वीएसएसडी कॉलेज के विराट सिंह को 141 रन बनाने पर ऑरेंज कैप, विवि के रोहित और पीपीएन कॉलेज के शशांक को 8-8 विकेट लेने पर पर्पल कैप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पीएसआईटी की वाइस प्रेसिडेंट निर्मला सिंह, प्रबंध समिति की सचिव नीतू सिंह तथा पीपीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर वीएसएसडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बिपिन चंद्र कौशिक, डॉ. अंशू सिंह सेंगर, डॉ. विपेंद्र सिंह परमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed