फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU Vice Chancellor receives death threat calls come from three different numbers report filed

Kanpur: सीएसजेएमयू के कुलपति को मिली जान से मारने की धमकी, तीन अलग-अलग नंबरों से आया फोन, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Jan 2025 09:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Jan 2025 09:54 AM IST
सार

Kanpur News: एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि कुलपति को धमकाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है। जिस नंबरों से धमकी भरा फोन आया था, उनको सर्विलांस पर लगाया गया है।

विज्ञापन
CSJMU Vice Chancellor receives death threat calls come from three different numbers report filed
प्रो. विनय कुमार पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति प्रो. विनय पाठक को बीते चार दिनों से फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। फोन करने वाले ने धमकी देने के लिए हर बार अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया है। विवि के सुरक्षा अधिकारी ने कल्याणपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

विवि के सुरक्षा अधिकारी डॉ. राघवेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि कुलपति प्रो. विनय पाठक के मोबाइल पर 18 जनवरी को अलग-अलग तीन अज्ञात नंबरों से फोन कर अभद्रता की गई। फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने जब फोन करने वाले से धमकाने की वजह जाननी चाही, तो आरोपी ने फोन काट दिया।

विज्ञापन

नंबरों को सर्विलांस पर लगाया
इसके बाद उन्होंने सुरक्षा अधिकारी को घटना के बारे में बताया। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि कुलपति को धमकाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है। जिस नंबरों से धमकी भरा फोन आया था, उनको सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed