{"_id":"6b04ac2c823b4a3cd20bdcc5","slug":"csjmu-team-reaches-pre-quarterfinals-kanpur-news-c-362-1-ka11002-161520-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसजेएमयू की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसजेएमयू की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची
Tue, 24 Nov 2026 02:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कानपुर नेे सोमवार को लगातार चौथे मुकाबले में जीत दर्ज की। टीम ने दिल्ली के जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय को 114 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही सीएसजेएमयू ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में सीएसजेएमयू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाए।
शिवांशु सचान ने 80 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जामिया की पूरी टीम 17.1 ओवर में 74 रन पर ही सिमट गई। सीएसजेएमयू की जीत में अनुभव कश्यप ने अहम भूमिका निभाते हुए महज तीन रन देकर चार विकेट झटके। टीम के कोच डॉ. विपेंद्र सिंह परमार ने बताया कि टीम अब प्री क्वार्टर फाइनल में खेलेगी और अगला मुकाबला जीतने पर ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगी।