फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU: robber apologize by touching the feet of the assistant professor

CSJMU: असिस्टेंट प्रोफेसर के पैर छूकर लुटेरे ने मांगी थी माफी, बोला- बेटी को कैंसर है, इसलिए कर रहा हूं चोरी

Wed, 17 Jul 2024 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Jul 2024 10:43 PM IST
सार

विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर से लूट के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। लुटेरे ने लूट से पहले पैर छूकर माफी मांगी थी। साथ ही कहा था कि बेटी को कैंसर है, इसलिए चोरी कर रहा हूं।

विज्ञापन
CSJMU:  robber apologize by touching the feet of the assistant professor
सीएसजेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर से लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में 14 जुलाई की सुबह शिक्षक आवास में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. कल्पना अग्निहोत्री को लूटने वाला बदमाश बड़ा शातिर निकला। पांच दिन की रेकी करने के बाद वह वारदात करने पहुंचा था। डॉ. कल्पना के मुताबिक खुद बदमाश ने उनसे यह बात कही थी। साथ ही उनके पैर छूकर माफी मांगी और कहा था कि बेटी को कैंसर है, इसलिए चोरी कर रहा हूं। अंगूठी न उतार पाने पर उसने उंगली तोड़ने की कोशिश की। इस पर उन्होंने अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक कटर से अंगूठी काटने और उंगली न तोड़ने की गुहार लगाई थी। इस पर लुटेरे ने कटर से काटकर अंगूठी निकाल ली थी।
विज्ञापन


बता दें विवि परिसर में असिस्टेंट प्रोफेसर से हुई लूट की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी शिक्षकों के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया है। बीते डेढ़ के भीतर एक प्रोफेसर की कार का शीशा तोड़कर म्यूजिक सिस्टम को चुराने का प्रयास किया गया। वहीं, इलेक्ट्रीशियन के घर में भी चोरी हुई थी। दोनों ही मामलों में पुलिस के गंभीरता से कार्रवाई न करने से बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने इस बार घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना के बाद से कैंपस में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Trending Videos

बाहर से कुंडी लगाकर टहलने गया था बेटा
डॉ. कल्पना ने बताया कि सुबह छह बजे उनका बेटा बाहर से कुंडी लगाकर माॅर्निंग वॉक पर गया था। उसी दौरान नकाबपोश लुटेरा घर आया और गले पर चाकू रख मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, लैपटॉप, स्कूटी की चाभी समेत एक लाख रुपये का सामान लूट लिया। लुटेरे ने अपने चेहरे व सिर को कपड़े से ढक रखा था।

शोर मचाया तो यहां तुमको, बाहर मेरे लोग तुम्हारे बेटे को मार देंगे
लूट के दौरान जब डॉ. कल्पना ने विरोध करने की कोशिश की तो लुटेरे ने उन्हें चाकू से मार डालने की धमकी दी। साथ ही कहा कि पांच दिन से रेकी कर रहा हूं, सब जानता हूं। चुपचाप अपना काम करने दो। शोर मचाया तो यहां तुमको और बाहर मेरे लोग तुम्हारे बेटे को मार देंगे। धमकाते हुए बेटे के स्कूल का नाम भी बताया। कल्पना बताती हैं कि उसके इतना बताने पर इतना डर गईं कि तुरंत ही सारे जेवर और पैसे उसको दे दिए।

 
विज्ञापन

दो दिन मामला दबाए रही पुलिस, पांच संदिग्ध उठाए
विश्वविद्यालय के अंदर लूट की वारदात को पुलिस दो दिन तक दबाए रही थी। तीसरे दिन जब लोगों को पता चला तो पुलिस ने लुटेरों की तलाश के लिए टीमें गठित करने और जांच का दावा किया। हालांकि अभी तक लुटेरे का पता नहीं लगा सकी है। मामले में पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस समेत पांच टीमें लगी हैं। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि पुलिस शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए जा रहे हैं। साथ ही पिछली घटनाओं की जानकारी की जा रही है। एसीपी ने कहा कि परिसर में कुछ काम भी चल रहा है। ठेकेदार के अधीन 34 मजदूर काम कर रहे हैं, जिनमें से 4-5 घर चले गए हैं। इनके बारे में जानकारी की जा रही है।

 
विज्ञापन

पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मी, फिर भी अपराधी बेखौफ
जिस विवि परिसर में वारदात हुई, उसे सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है। साथ ही सौ से ज्यादा निजी सुरक्षाकर्मी भी ड्यूटी करते हैं। वहीं, एडीसीपी पश्चिम व एसीपी कल्याणपुर भी इसी परिसर में बैठते हैं। साथ ही परिसर में ही विश्वविद्यालय पुलिस चौकी भी है, जहां 24 घंटे पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed