फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU explains the practical and commercial aspects of Italian cuisine.

Kanpur News: सीएसजेएमयू में इटैलियन व्यंजनों के व्यावहारिक व व्यावसायिक पक्ष बताए

Sun, 22 Feb 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
CSJMU explains the practical and commercial aspects of Italian cuisine.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट में शनिवार को इटैलियन क्यूजीन पर कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को इटैलियन व्यंजनों के व्यावहारिक और व्यावसायिक पक्षों से अवगत कराना था। कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं चीफ ट्रेनर बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय लखनऊ के डॉ. संदीप कुमार सिंह ने इटैलियन क्यूजीन का इतिहास, विशेषताएं, सामग्री, सॉस के प्रकार, पास्ता की विविधताएं और प्रस्तुतीकरण शैली के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रथम चरण में टमाटर और मशरूम ब्रुशेटा, मिनेस्ट्रोन सूप और ग्रिसिनी ब्रेड तैयार की गई। मुख्य व्यंजनों में अर्राबियाता सॉस के साथ रैवियोली पास्ता, मशरूम सॉस के साथ वेज लसग्ना और मिनी पिज्जा शामिल थे। अंत में पारंपरिक तिरामिसू तैयार करने की तकनीक सिखाई गई। सभी व्यंजनों की प्रस्तुति कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के समक्ष की गई, जिन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और व्यावसायिक कौशल की सराहना की। इस अवसर पर विभाग के निदेशक सौरभ त्रिपाठी, सहायक प्रोफेसर अंकित कुमार, शिवांशु सचान, ऐश्वर्या आर्या और डॉ. रॉबिन वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed