{"_id":"630a64049631a52a6c4a796b","slug":"csjmu-examination-student-wrote-hanuman-chalisa-in-answer-many-students-wrote-concocted-stories","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केमिस्ट्री का सवाल, लिखी हनुमान चालीसा: वायरल हो रही है छात्र की कॉपी, कई छात्रों ने लिखीं मनगढ़ंत कहानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिस्ट्री का सवाल, लिखी हनुमान चालीसा: वायरल हो रही है छात्र की कॉपी, कई छात्रों ने लिखीं मनगढ़ंत कहानियां
Sun, 28 Aug 2022 12:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:06 AM IST
सार
सीएसजेएमयू में रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र में सवाल था कि व्हाई हीलियम नियोन गैस लेजर इज प्रेफरेबल दैन द रूबी लेजर। परीक्षार्थी ने इसके उत्तर लिखा कि हीलियम नीऑन गैस लेजर इज प्रेफरेबल टू द रूबी लेजर बीकॉज अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता, असवर दीन जानकी माता...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के रसायन विज्ञान की परीक्षा में आए एक सवाल के उत्तर में छात्र ने हनुमान चालीसा लिख दी है। इस कॉपी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विवि के परिणाम में ढेरों गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
छात्रों ने नंबरों के कम आने, उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थित होने, मार्कशीट में अंक न चढ़ने की शिकायतें की है। इन्हीं शिकायतों के बीच बीएससी के छात्र की कॉपी वायरल हो रही है। इस कॉपी में एक प्रश्न के उत्तर में छात्र ने लिखा हीलियम नियोन गैस लेजर इज प्रेफरेबल टू द रूबी लेजर बीकॉज अष्टसिद्धि नव निधि के दाता, असवर दीन जानकी माता...।
विज्ञापन
इसके अलावा उसने अंग्रेजी में पूरी हनुमान चालीसा भी लिख दी है। विवि के शिक्षकों का कहना है कि छात्र जब ऐसा करेंगे, तो उनको पूरे अंक कहां से मिलेंगे। विवि के सूत्रों का कहना है कि यह तो कॉपी का नमूना है। कई प्रश्नों के उत्तर में छात्र मनगढ़ंत कहानियां लिख देते हैं।
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा है कि जिन छात्रों ने कम अंक आने की शिकायत की है, वे गूगल फार्म भरकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होगा। विवि प्रशासन द्वारा पूरा ध्यान रखा जाएगा।