{"_id":"5e6608768ebc3ef40724f482","slug":"csjmu-copying-done-by-speaking-the-student-made-a-video-while-copying","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएमयू: बोल-बोल कर कराई जा रही नकल, छात्र ने नकल कराते हुए बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएमयू: बोल-बोल कर कराई जा रही नकल, छात्र ने नकल कराते हुए बनाया वीडियो
Mon, 09 Mar 2020 03:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Mar 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) के कई केंद्रों में बोल-बोल कर नकल कराई जा रही है। इसके माध्यम से बहुविकल्पीय प्रश्न हल कराए जा रहे हैं। ताजा मामला लखीमपुर स्थित एक कॉलेज में सामने आया है।
यहां एक छात्र ने नकल कराते वीडियो बनाई है। वहीं छात्र के परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। विवि परीक्षा के लिए 14 जिलों में 532 केंद्र बने हैं। विवि स्नातक और परास्नातक के करीब 58 प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होते हैं।

पांच मार्च को सुबह की पाली में परीक्षा के दौरान बेखौफ शिक्षक बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र में बोलकर एक-एक प्रश्न का उत्तर नकल करा रहे थे। इस कॉलेज में तीन अन्य कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
एलएलसी अरुण पाठक ने कहा कि वीडियो की प्रमाणिकता जांची जाएगी। अगर यह सही है तो इसकी शिकायत विवि की कुलपति से लेकर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से की जाएगी।
एलएलसी अरुण पाठक ने कहा कि वीडियो की प्रमाणिकता जांची जाएगी। अगर यह सही है तो इसकी शिकायत विवि की कुलपति से लेकर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से की जाएगी।