फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   csa will started short term course

बेरोजगारों के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू करेगा सीएसए

Wed, 10 Jun 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
csa will started short term course
कानपुर के बेरोजगार युवाओं को रोजगारपरक बनाने के लिए सीएसए ने शॉट टर्म कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। मंगलवार देर रात संपन्न हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में तय हुआ कि यह कोर्स ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम में होगा। नए पाठ्यक्रम के लिए कमेटी का गठन भी किया गया।
विज्ञापन

बैठक में कृषि व्यवसाय प्रबंधन के छात्र-छात्राएं जो अपना रिपीट फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनको परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गई। कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने बताया कि संस्थान के विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए सामान्य दरों पर 24 घंटे एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। वहीं, विदेशी छात्रों के लिए इंग्लिश स्पोकन का ब्रिज कोर्स भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय पुस्तकालय को आधुनिक संसाधनों से से लैस किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, जिनकी भर्ती 29 मार्च 2011 के पहले हुई है, उनको कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रमोशन देने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि कॉलेज खोलने और परीक्षाओं पर जल्द बैठक कर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. एचपी सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
इन विषयों पर शुरू हो सकते शॉर्ट टर्म कोर्स
मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन, डेयरी, जैविक खाद, मुर्गी पालन और खाद्य प्रसंस्करण आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed