{"_id":"601f5f23d8d79f726a762f79","slug":"csa-s-vegetables-and-fruits-reached-in-raj-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभवन में छाईं सीएसए में विकसित सब्जियां और फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभवन में छाईं सीएसए में विकसित सब्जियां और फल
Sun, 07 Feb 2021 09:06 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के उद्यान विज्ञान और सब्जी विज्ञान विभाग ने शनिवार को राजभवन में सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई। प्रादेशिक फल, शाक-भाजी और पुष्प प्रदर्शनी में सीएसए ने अपने यहां विकसित की गईं सब्जियों आजाद मटर-तीन, आजाद टमाटर-तीन, आजाद टमाटर-छह, आजाद मिर्च-एक, आलू की कुफरी नीलकंठ, आजाद हल्दी-एक को प्रदर्शित किया।
उद्यान विज्ञान ने आम, अमरूद, लीची, नींबू, रजनीगंधा पर विकसित तकनीकों को प्रदर्शित किया। उद्यान विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार दुबे ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर ने सहजन उपमा, सहजन इडली मिक्स, सहजन पत्ती पाउडर, सहजन फूल पाउडर का भी प्रदर्शन किया। डॉक्टर दुबे ने बताया कि सुबह 10 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यहां डॉ. आरबी सिंह और आईएन शुक्ला आदि मौजूद रहे।