{"_id":"5b9e1b57867a557ea37f5812","slug":"csa-released-list-of-medalists-for-the-convocation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा कानपुर का यह छात्र, सीएसए ने जारी की पदकों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा कानपुर का यह छात्र, सीएसए ने जारी की पदकों की सूची
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:44 PM IST
सार
- चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने जारी की पदकों की दूसरी सूची
- बीटेक और पादप रोग विभाग के छात्रों को भी किया गया शामिल, 28 को है दीक्षांत समारोह
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए)
विस्तार
यूपी के कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के 20वें दीक्षांत समारोह के लिए पदकों की दूसरी सूची भी शनिवार को जारी कर दी गई। 28 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में बीएससी (ऑनर्स) कृषि में सबसे अधिक अंक लाने वाले अजमुल हसन को चार गोल्ड मेडल मिलेंगे। उन्हें राय साहब गजोधर लाल मेमोरियल स्वर्ण पदक, डॉ. कीर्तिकर स्मारक स्वर्ण पदक, स्व. श्री अक्षयवर सिंह स्मारक स्वर्ण पदक और आस्पी स्वर्ण पदक दिया जाएगा। अजमुल ने बीएससी की परीक्षा 8.57 ओजीपीए से पास की है।
बीटेक के भी 12 छात्रों का नाम मेडल सूची में शामिल किया गया है। मेरिट तैयार न हो पाने के कारण चलते इनके नाम पहली सूची में शामिल नहीं हो पाए थे। चार अलग-अलग ब्रांच के छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। कृषि अभियांत्रिकी के टॉपर हर्षित कुमार चौहान, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में रजनीश कुमार त्रिपाठी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में विकास श्रीवास्तव और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में रोहित गुप्ता को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इसके अलावा डॉ. एमएम अग्रवाल स्वर्ण पदक एमएससी कृषि संकाय में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्र हनुमान प्रसाद पांडेय को दिया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र शासन के पूर्व सचिव और बसंत दादा शर्करा संस्थान पुणे के महानिदेशक शिवाजी राव देशमुख होंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे।

इन्हें दिया जाएगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक
समारोह में पांच छात्रों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक भी मिलेगा। इसमें बीएससी ऑनर्स (वानिकी) में सर्वाधिक 8.81 ओजीपीए अंक हासिल करने वाले ओम सिंह, बीएससी ऑनर्स उद्यान में सर्वाधिक 8.33 ओजीपीए अंक हासिल करने वाले जितेंद्र कुमार, एमबीए एग्री-बिजनेस में सर्वाधिक 8.51 ओजीपीए अंक हासिल करने वाली नेहा मौर्या, बीएससी ऑनर्स गृह विज्ञान में 8.39 ओजीपीए अंक हासिल करने वाली शिखा सिंह और एमएससी गृह विज्ञान में 8.19 ओजीपीए अंक पाने वाली अर्चना सिंह के नाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।

बीटेक के इन छात्रों को मिलेगा रजत पदक
ब्रांच छात्र
कृषि अभियांत्रिकी आकांक्षा यादव
मैकेनिकल इंजीनियरिंग अवनीश कुमार
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग वैशाली भदौरिया
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग हरीराम पाठक
बीटेक में इन्हें मिलेगा कांस्य पदक
कृषि अभियांत्रिकी धीरज कुमार यादव
मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्वरांजली मौर्या
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग पारस गोयल
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कृष्णा वैभव