फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   csa news

आकाशीय बिजली से बचाव के दिए टिप्स

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
csa news
आकाशीय बिजली से बचाव के दिए टिप्स कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय ने बुधवार को आकाशीय बिजली से बचाव की एडवाइजरी जारी की। उन्होंने बताया आसमान से बिजली चमकने, गरजने, कड़कने के समय पक्के मकान में शरण लेनी चाहिए। यात्रा के दौरान लोग अपने वाहन में ही रहें। डॉक्टर पांडेय ने बताया कि बिजली के उपकरणों को तार के संपर्क से हटा दें। पेड़, तालाब, जलाशयों इत्यादि से दूरी बनाए रखें। जब वर्षा हो रही हो या आसमानी बिजली कड़क रही हो तो समूह में इकट्ठे खड़े ना हो। धातु की बनी हुई वस्तुएं जैसे बाइक, बिजली का खंबा, टेलीफोन, लोहे का खंभा, मशीन व टीन की छांव से दूर रहें। आम जनमानस एंड्राइड मोबाइल फोन पर दामिनी ऐप डाउनलोड कर मौसम की जानकारी प्राप्त करते रहें । डॉक्टर पांडे ने बताया कि जहां पर रहे वहां पैरों के नीचे सूखी वस्तुएं जैसे लकड़ी, प्लास्टिक बोरा या सूखे पत्ते रख ले। दोनों पैरों को आपस में सटाकर दोनों हाथों से कानों को बंद कर अपने सर को जमीन की तरफ यथासंभव झुका ले पर जमीन पर सर को कदापि ना सटाए। सहायक निदेशक शोध डॉ मनोज मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वज्रपात से सर्वाधिक प्रभावित जनपद सोनभद्र, मिर्जापुर,ललितपुर, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर ,कानपुर नगर, प्रयागराज,चित्रकूट, चंदौली एवं देवरिया जनपद मुख्य रूप से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed