फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   csa kanpur : Make fertile soil with green manure

हरी खाद से खेत की मिट्टी को बनाएं उपजाऊ, खेत में कुछ बीजों का छिड़काव करने से तैयार हो जाएगी खाद

Sun, 03 May 2020 08:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 03 May 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
csa kanpur : Make fertile soil with green manure
फाइल फोटो
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मृदाविज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र सिंह यादव ने किसानों एडवाइजरी जारी की। बताया कि मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बनाए रखने के लिए हरी खाद सबसे सस्ता विकल्प है। किसान खेतों में हरी खाद का प्रयोग करके मिट्टी को कम लागत जैविक तरीके से अधिक उपजाऊ बना सकते हैं।
विज्ञापन

हरी खाद बनाने के लिए ढैंचा, लोबिया, उड़द, मूंग, ज्वार और बरसीम मुख्य फसलें है। अप्रैल-मई महीने में गेहूं की कटाई के बाद खेत को सींचने के बाद 30 से 35 किलो ढैंचा का बीज प्रति हेक्टेयर की दर से फैला दें और जरूरत पड़ने पर 15 से 20 दिन में हल्की सिंचाई कर दें। इसके साथ ही 20 दिन पर 25 किलो प्रति हेक्टेयर की दर से यूरिया को खेत में फैला देते हैं, जिससे जड़ ग्रंथियां बनने में सहायता मिलती है। 40 से 45 दिन बाद हल चलाकर हरी खाद को खेत में मिला दिया जाता है इस तरह लगभग 15 से 20 टन प्रति हेक्टेयर की दर से हरी खाद उपलब्ध हो जाती है। 
विज्ञापन

मृदा वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि हरी खाद केवल नाइट्रोजन व कार्बनिक पदार्थों का ही साधन नहीं है, बल्कि इससे मिट्टी में कई पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं।  इसके अतिरिक्त हरी खाद के प्रयोग से मिट्टी भुरभुरी, वायु संचार अच्छा, जल धारण क्षमता में वृद्धि, अम्लीयता/ छारीयता में सुधार एवं मृदा क्षरण भी कम होता है। हरी खाद के प्रयोग से मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की संख्या एवं क्रियाशीलता बढ़ती है, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति एवं उत्पादन क्षमता भी बढ़ती है। इसके प्रयोग से रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम कर आर्थिक बचत और टिकाऊ खेती भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed