फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSA Convocation: Saurabh will get maximum four medals, students will come wearing black pants, white shirts

सीएसए दीक्षांत समारोह: सौरभ को मिलेंगे सर्वाधिक चार पदक, काली पैंट, सफेद शर्ट पहनकर आएंगे छात्र

Sat, 18 Dec 2021 02:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Dec 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
CSA Convocation: Saurabh will get maximum four medals, students will come wearing black pants, white shirts
सीएसए कानपुर - फोटो : social media
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में 27 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में बीएससी कृषि (ऑनर्स) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र सौरभ कुमार को सबसे अधिक चार पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सौरभ को कुलाधिपति स्वर्ण समेत तीन प्रायोजित पदक दिए जाएंगे। वहीं, छात्र-छात्राओं दोनों को काली पैंट, सफेद शर्ट, लाल टाई और नीला स्वेटर या ब्लेजर पहनकर आना होगा। कुलसचिव डॉ. सर्वेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि समारोह में 61 छात्रों को 72 पदक और पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सभी संकायों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 13 छात्र-छात्राओं को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 13 को विश्वविद्यालय रजत पदक, 13 को विश्वविद्यालय कांस्य पदक और 15 छात्रों को प्रायोजित स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 18 परास्नातक छात्रों को पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगने का प्रमाण पत्र लेकर आना होगा, तभी उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed