फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSA appoints new candidates for three key positions, probe begins against Director of Propaganda

Kanpur News: सीएसए में तीन प्रमुख पदों पर नई तैनाती, निदेशक प्रसार के खिलाफ जांच शूरू

Thu, 05 Feb 2026 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
CSA appoints new candidates for three key positions, probe begins against Director of Propaganda
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में प्रशासनिक स्तर पर तीन अहम बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में निदेशक शोध, डीन एग्रीकल्चर और डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) पदों पर नई तैनाती की गई है। वहीं निदेशक प्रसार के खिलाफ शासन के निर्देश पर जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल की ओर से नाराजगी जताने और उसके बाद हुई समीक्षा बैठक के बाद विवि प्रशासन में परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। इससे पहले रजिस्ट्रार एवं निदेशक प्रशासन एवं मॉनीटरिंग पद पर तैनात अधिकारी को हटाकर यह जिम्मेदारी अपर आयुक्त को सौंपी जा चुकी है।
विज्ञापन

अब निदेशक शोध एवं निदेशक प्रसार का दायित्व संभाल रहे डॉ. आरके यादव से निदेशक शोध का कार्यभार हटा लिया गया है। उनके स्थान पर डॉ. महक सिंह को विवि का नया निदेशक शोध नियुक्त किया गया है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर पद पर भी बदलाव किया गया है। डॉ. मुनीश कुमार को इस पद से हटाकर डॉ. मुकेश श्रीवास्तव को नया डीएसडब्ल्यू बनाया गया है। वहीं, डीन एग्रीकल्चर के पद पर डॉ. कौशल कुमार की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव के खिलाफ एक शिकायत के मामले में शासन स्तर से कार्रवाई के निर्देश मिले हैं। शासन के उप सचिव की ओर से विवि प्रशासन को भेजे गए पत्र में उन्हें दोनों पदों से हटाकर मामले की जांच कराने और रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार शासन से प्राप्त पत्र के आधार पर जांच से जुड़े आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट शीघ्र ही शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed