{"_id":"5f6257ffd165a66e9c3964c3","slug":"crusher-merchant-s-death-case-police-reached-merchant-s-partner-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रकांत हत्याकांड: पुलिस ने क्रशर कारोबारी के पार्टनर के घर का कोना-कोना छाना, गेट की कुंडी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रकांत हत्याकांड: पुलिस ने क्रशर कारोबारी के पार्टनर के घर का कोना-कोना छाना, गेट की कुंडी तोड़ी
Wed, 16 Sep 2020 11:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
मकान के गेट पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले के कबरई में क्रशर कारोबारी की मौत का खुलासा अब तक पुलिस नहीं कर पाई है। वहीं मंगलवार की रात पुलिस ने कारोबारी के पार्टनर पुरुषोत्तम सोनी के घर जाकर छानबीन की। इस दौरान पुलिस नेे गेट न खुलने पर कुंडी तोड़ डाली और लाठी डंडे चलाए।
बाद में दरवाजा खुलने पर घर का कोना-कोना छाना। हालांकि मृतक के परिजनों ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। मृतक के भाई रविकांत का कहना है कि पुलिस नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के बजाय अन्य लोगों को परेशान कर रही है। इसकी शिकायत एसआईटी से की जाएगी।
पुलिस मंगलवार की रात 12 बजे पुरुषोत्तम के घर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने सभी कमरों को चेक किया। इस दौरान पुरुषोत्तम के न मिलने पर पत्नी ज्योति सोनी ने बताया कि उनके पति मंगलवार की शाम को मृतक इंद्रकांत के घर गए थे और रात में नहीं लौटे।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस वापस लौट गई। सूत्रों ने मुताबिक कुछ देर बाद पत्नी भी मकान में ताला लगाकर बच्चों के साथ कहीं चली गई। बुधवार को पुलिस टीम दोपहर में फिर उसके घर पहुंची लेकिन ताला लटका देख वापस लौट आई।
प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन त्रिवेदी ने बताया कि वह पूछताछ के लिए पुरुषोत्तम को बुलाया गया था। उसके घर न मिलने पर पुलिस टीम लौट आई। उन्होंने किसी भी प्रकार की सख्ती करने या गेट की कुंडी आदि तोड़ने से इंकार किया है।