{"_id":"6380adfce7c1fb287642e4ce","slug":"cruelty-with-cattle-in-banda-jaw-blown-by-explosives","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी के साथ निर्दयता: विस्फोटक से जबड़े के उड़े चीथड़े, अज्ञात पर दर्ज की रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी के साथ निर्दयता: विस्फोटक से जबड़े के उड़े चीथड़े, अज्ञात पर दर्ज की रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 25 Nov 2022 05:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:33 PM IST
सार
राजकीय इंटर कॉलेज में विस्फोटक से एक गाय का जबड़ा बुरी तरह जख्मी हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। अराजकतत्वों के द्वारा घटना की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में अन्ना मवेशी का मुंह विस्फोट के धमाके से जख्मी हो गया। कोतवाली पुलिस ने घटना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अराजक तत्व द्वारा मवेशी के मुंह में विस्फोटक बांधने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी महेश कुमार प्रजापति ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि शुक्रवार को जीआईसी मैदान में मंच के पास एक गोवंश घायल मिली। उसका निचला जबड़ा फटा और खून से लथपथ था। आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने गोवंश के मुंह में विस्फोटक बांध दिया होगा।
विज्ञापन
कोतवाली इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सीओ अंबुजा त्रिवेदी का कहना है कि प्रकरण की जानकारी है। पुलिस जांच कर रही है। मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन