फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crowds in trains and buses, scramble for seats

Kanpur News: ट्रेन व बसों में भीड़, सीट के लिए मारामारी

Mon, 20 Oct 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 20 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Crowds in trains and buses, scramble for seats
कानपुर देहात/रूरा। दिवाली का त्योहार मनाने के लिए लोग अपने घरों की तरफ रुख कर रहे हैं। ट्रेनों व बसों में रविवार को यात्रियों की भीड़ रही। सीटों के लिए मारामारी होती रही। वाहनों की कमी के चलते यात्रियों को घंटों भटकना पड़ा।
विज्ञापन

माती डिपो से दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर सहित गोरखपुर-पडरौना तक के लिए बसों को चलाया है। यह बसें माती से अकबरपुर होते हुए चल रही हैं, लेकिन सवारियां अधिक होने की वजह से लोगों को सीट नहीं मिल पा रही है। जबकि आगरा, औरैया, इटावा सहित अन्य डिपो की आने वाली बसें फुल आ रही हैं। हाईवे पर खड़े यात्री इनकों रुकने का इशारा जरूर करते हैं, लेकिन जगह न होने की वजह से ये निकल जा रही हैं। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुछ यही स्थिति ट्रेनों की भी है। महानगरों में नौकरी व व्यवसाय करने वाले लोग त्योहार में घर वापसी कर रहे हैं, तो अन्य जनपदों से यहां व्यवसाय करने वाले घरों की तरफ जा रहे हैं। रविवार को रूरा स्टेशन पर भीड़ रही। कई लोगों ने पहले से ही सीट आरक्षित करा रखी है, लेकिन जिनकी सीट कंफर्म नहीं हो सकी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली हावड़ा लाइन पर लंबी दूरी चलने वाली महानंदा एक्सप्रेस, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी, मुरी एक्सप्रेस, गोमती व आगरा लखनऊ इंटरसिटी में इतनी भीड़ थी कि दरवाजों पर भी यात्री लटके हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
फजलगंज तक चलेगी शटल बसें
कानपुर देहात। त्योहार में लोगों को आने-जाने में समस्या न हो, इसके लिए रूरा से अकबरपुर के बीच चलने वाली शटल बसों को फजलगंज तक चलाया जाएगा। इसके अलावा माती डिपो से आगरा, इटावा, औरैया रूट पर चलने वाली बसें ओवरब्रिज से न जाकर नमस्ते चौराहा होते हुए सिटी बस स्टैंड से यात्रियों को बैठाते हुए कानपुर की तरफ जाएंगी। इसके लिए सभी चालकों व परिचालकों को एआरएम ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जबकि आरएम महेश कुमार ने अन्य परिक्षेत्र के डिपो से भी पत्राचार करते हुए बसों का अकबरपुर में ठहराव किए जाने की बात कही है।
.....................
ट्रेनों की लेट-लतीफी ने यात्रियों को किया परेशान
रूरा। त्योहार में महानगरों में रहने वाले लोग अपने घरों की वापसी कर रहे हैं। जबकि जिले में रहने वाले अन्य जनपदों के लोग अपने घरों को पहुंचने की जल्दी में हैं। ऐसे में ट्रेनों के रूरा स्टेशन पर देरी से पहुंचने से यात्री परेशान हुए। रविवार को सुबह चार बजकर बीस मिनट पर कानपुर की तरफ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा चालीस मिनट की देरी से सुबह छह बजे पहुंची। आगरा से लखनऊ जाने वाली मुरी एक्सप्रेस एक बजकर तेरह मिनट से आधा घंटा की देरी से 1.43 पर आई। जबकि महानंदा एक्सप्रेस दोपहर डेढ़ बजे से आधा घंटा की देरी से दो बजे पहुंची। इसी तरह कानपुुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली महानंद एक्सप्रेस दोपहर दो बजे से नौ घंटा की देरी से रात ग्यारह बजे आने की उम्मीद बताई जा रही है। (संवाद)
...............
वर्जन....
रूरा से अकबरपुर तक चलने वाली शटल बसों को त्योहार में फजलगंज तक चलाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही आगरा, इटावा की तरफ से आने वाली बसों का अकबरपुर में ठहराव होगा। किसी भी यात्री को आने जाने में समस्या न हो इसके पूरे इंतजाम किए गए हैं। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम, माती डिपो

..............
त्योहार में भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। अधिकतर यात्री उन्हीं में यात्रा कर रहे हैं। उनमें भीड़ भी नहीं है। कुछ ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, जिनके समय में जल्द ही सुधार हो जाएगा। - अमित कुमार सिंह, जन संपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed