फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crowds in markets during the festive season, lack of parking facilities leads to traffic jams.

Kanpur News: त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़, पार्किंग व्यवस्था न होने से लगता जाम

Sun, 11 Oct 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Crowds in markets during the festive season, lack of parking facilities leads to traffic jams.
कानपुर देहात। त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में बढ़ी भीड़ ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। ऑटो और ई-रिक्शा के आवागमन से बाजारों में दिन भर रुक-रुककर जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन की ओर से पार्किंग व्यवस्था नहीं की जाने से बाजार आने वाले लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रविवार से नवरात्र शुरू हो गए हैं। इसके बाद दशहरा, करवाचौथ, दिवाली जैसे त्योहार लगातार लगे हुए हैं। ऐसे में लोग खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं लेकिन यहां नगर पंचायत और यातायात पुलिस की तरफ से कोई ठोस कदम न उठाए जाने से जाम की समस्या बनी रहती है। ऑटो व ई-रिक्शा चालक बीच सड़क सवारी बैठाते और उतारते हैं, जिससे राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शनिवार को पड़ताल की तो कुछ यही स्थिति नजर आई। चालक सवारी बैठाने के लिए जहां मन चाहता है वाहनों को खड़ा करते हुए नजर आए। जबकि पीछे से आने वाले राहगीर इनसे बचकर निकलते रहे। वहीं अकबरपुर ओवरब्रिज के पास तैनात यातायात कर्मी बैठकर आपस में बातचीत करने में मशगूल रहे। हालांकि नगर पंचायत की तरफ से सिटी बस स्टैंड के पास ऑटो स्टैंड भी बनाया गया है, लेकिन चालक वहां वाहनों को नहीं खड़ा करते हैं।
विज्ञापन

....................
अकबरपुर ओवरब्रिज, समय दोपहर- 12.30 बजे
अकबरपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर एक साथ कई ऑटो व ई-रिक्शा चालक सड़क पर खड़े नजर आए। स्थिति यह थी कि चालक वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर सवारियों को आवाज दे रहे थे और पीछे से आने वाले वाहन चालक इनसे बचकर निकलते रहे। वहीं पास में ही तैनात यातायात पुलिस इन सब से अनजान बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
रूरा मार्ग, समय दोपहर - 1:30 बजे
रूरा मार्ग पर नगर की मुख्य बाजार होने से इस समय त्योहारों को लेकर स्थानीय के अलावा आसपास के क्षेत्र से लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। यहां पहुंचने पर नमस्ते चौराहा से रूरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक साथ कई ई-रिक्शा खड़े होकर सवारियों को आवाज देते नजर आए। राहगीर इनसे बचकर निकलते रहे।

.................
बयान........
त्योहार को ध्यान में रखते हुए जनपद स्तर पर सवारी वाहनों के लिए रूट चार्ट तैयार किए जा रहा है। बाजारों के आसपास बैरिकेडिंग कराते हुए वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। नियमों का पालन न करने वालों पर अभियान चलाते हुए कार्रवाई की जाएगी। - विनय कुमार सिंह, सीओ, यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed