फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crowd of Kanwariyas increased, PAC deployed at Central

Kanpur News: कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी, सेंट्रल पर पीएसी तैनात

Mon, 21 Jul 2025 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Crowd of Kanwariyas increased, PAC deployed at Central
सेंट्रल पर चेकिंग अभियान चलाते जीआरपी प्रभारी।  - फोटो : स्रोत: जीआरपी
कानपुर। सावन महीने में श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्दनेजर सेंट्रल स्टेशन पर सतर्कता बरती जा रही है। रविवार को दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर चलने वाली करीब 50 ट्रेनों की जांच की गई। साथ ही प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया में भी निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए सेंट्रल पर सुरक्षा में पीएसी तैनात की गई है। रविवार को जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह व आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक एसएन पाटीदार ने टीम के साथ ट्रेनों में जांच की। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि 37वीं वाहिनी पीएसी के जवानों की टुकड़ी सेंट्रल पर तैनात की गई है जो जीआरपी और आरपीएफ के साथ 24 घंटे निगरानी करेगी। संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन



गोविंदपुरी स्टेशन से सोमवार को कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बंगाल के आसनसोल तक अनारक्षित विशेष ट्रेन सुबह 8:15 बजे जाएगी। यह ट्रेन सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को चलाई जा रही है। फतेहपुर, खागा के रास्ते होते हुए ट्रेन का परिचालन पांच-पांच फेरा होगा। इसके लिए टीमों को सुरक्षा में लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed