फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Crossroads became an island due to rain,  Bike got submerged in water, then waterlogged was evacuated by tanke

Fatehpur: बारिश से चौराहा बना टापू...गड्ढे में समा गई बाइक, फिर टैंकर से खाली कराया पानी, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 30 Jun 2023 09:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 Jun 2023 09:05 PM IST
सार

Fatehpur Heavy Rain: एनएचआई के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर कुमार स्वामी ने बताया कि पानी निकासी की जगह पर नए नाले का निर्माण जारी है। पानी निकालने की और कोई जगह नहीं है। फिलहाल पानी टैंकर से बाहर निकाला जा रहा है।
 

विज्ञापन
Crossroads became an island due to rain,  Bike got submerged in water, then waterlogged was evacuated by tanke
पानी का नहीं लग सका अंदाजा, गिरे बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में रात-दिन हुई रिमझिम बारिश से चौराहा जलमग्न हो गया। रास्ता और नाला दोनों पानी से लबालब हो गए। राहगीर पानी का अंदाजा नहीं लगा सके और खुले नाले में गिरकर बाइक सवार घायल हो गए। जलभराव को टैंकर लगाकर कस्बे के बाहर फेंका गया।

विज्ञापन

यह समस्या नाले से पानी की निकासी न होने के कारण बनी है। कस्बे में समस्या के हल के लिए नया नाला निर्माण धीमी गति से चल रहा है। कस्बे की जल निकासी की समस्या काफी पुरानी है। इसकी शिकायत कस्बावासियों ने कई बार अधिकारियों से की, लेकिन अब तक कार्यदायी संस्था पीएनसी ने कोई हल नहीं निकाला।
विज्ञापन

कस्बे में नाले का निर्माण तो हुआ, लेकिन जल निकासी नहीं हो पा रही। इसका कारण नाला चोक होना है। छह महीने पहले क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी की पहल पर डीएम और एसडीएम की मौजूदगी में पीएनसी के अधिकारियों ने जलनिकासी के स्थायी समाधान के लिए नए नाले के निर्माण को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धीमी गति से हो रहा है नाला निर्माण
इधर 15 दिन से पीएनसी का एक टैंकर चौराहे पर भरा पानी निकालकर बाहर फेंकता है। नाला निर्माण धीमी गति से फतेहपुर रोड पर चल रहा है। पीएनसी ने बरसात में होने वाले जलभराव से निजात की कोई योजना नहीं बनाई। केवल एक टैंकर लगाकर पानी बाहर फेंका जा रहा है। शुक्रवार को भी जमा पानी टैंकर से ही बाहर फेंका गया।

नया नाला बनते ही समस्या का समाधान
एनएचआई के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर कुमार स्वामी ने बताया कि पानी निकासी की जगह पर नए नाले का निर्माण जारी है। पानी निकालने की और कोई जगह नहीं है। फिलहाल पानी टैंकर से बाहर निकाला जा रहा है। पुराने नाले का निर्माण गलत तरीके से हो गया था। नए नाले का कार्य पूरा होते ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

जानें क्या कहते हैं लोग...
 

कस्बे के दुकानदार महेंद्र सिंह ने बताया कि एनएचएआई के गलत नाला निर्माण का खामियाजा कस्बावासी भुगत रहे हैं। जनप्रतिनिधि से शिकायत के बाद भी अब तक कोई हल नहीं निकला है।

भूपेंद्र तिवारी ने बताया कि रोज चोक नाले का पानी चौराहे पर भरता रहा है। चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर से शिकायत के बाद टैंकर लगाकर पानी निकाला जा रहा है। नये नाले के निर्माण तक समस्या का हल नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed