फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Crores of gram, lentils and mustard farmers are outstanding, PCF Regional Manager wrote a letter to Nafed

बांदा: किसानों का चना, मसूर व सरसों का करोड़ों बकाया, पीसीएफ क्षेत्रीय प्रबंधक ने नैफेड को भुगतान का लिखा पत्र

Sat, 16 Sep 2023 02:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Sep 2023 02:12 PM IST
सार

Banda News: क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार का कहना है कि लगातार नैफेड से भुगतान के लिए पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही किसानों को उनके बैंक खातों में धनराशि पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
Crores of gram, lentils and mustard farmers are outstanding, PCF Regional Manager wrote a letter to Nafed
मंडी समिति में संचालित दलहन तिलहन खरीद केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में फसल बेचने के बाद किसानों को भुगतान के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। दलहन, तिलहन बेचने वाले किसानों का तीन माह बाद भी लगभग ढाई करोड़ रुपया बकाया है। उधर, पीसीएफ अधिकारी नैफेड से धनराशि न मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

विज्ञापन

रबी के सीजन में मंडल के चारों जनपदों के किसानों ने मई, जून माह में सरकारी खरीद केंद्रों में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और लाही (सरसों) बेची थी। पीसीएफ ने 3196 किसानों से 6251.450 एमटी चना, 958 किसानों से 1571.700 एमटी मसूर, 2894 किसानों से 6805.550 एमटी सरसों की खरीद की थी।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारियों ने खरीद के बाद भुगतान में दिलचस्पी नहीं दिखाई। 41 किसानों का 36 लाख 42 हजार चना का भुगतान नहीं हो सका। मसूर बेचने वाले 98 किसानों का 79.63 लाख बाकी है। सरसों बेचने वाले 92 किसानों का 81 करोड़ 19 लाख 43 हजार का भुगतान नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही किसानों को धनराशि पहुंचाई जाएगी
उधर, अधिकारी नैफेड से धनराशि मिलने पर भुगतान का भरोसा देकर किसानों को टरका रहे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार का कहना है कि लगातार नैफेड से भुगतान के लिए पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही किसानों को उनके बैंक खातों में धनराशि पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed