फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crocodiles turned cattle farmer into a morsel in Chambal river

Kanpur News: Copy - पशु पालक को चंबल नदी में मगरमच्छों ने बनाया निवाला

Sat, 09 Nov 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 09 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Crocodiles turned cattle farmer into a morsel in Chambal river
फोटो संख्या 29
विज्ञापन

फोटो संख्या 30

खेड़ा अजब सिंह गांव की घटना, सेंक्चुअरी की टीम नदी से शव के अवशेष तलाशने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
उदी (इटावा)। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के खेड़ा अजब सिंह में चंबल नदी में पशु पालक को मगरमच्छों ने निवाला बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व सेंक्चुअरी टीम नदी से शव के अवशेष तलाश रही है।
चंबल सेंक्चुअरी क्षेत्र के खेड़ा अजब सिंह गांव निवासी जोर सिंह (35) पुत्र नाथूराम पशु पालक था। अविवाहित था और पिता के साथ खेतीबाड़ी में मदद करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव से लगभग 800 मीटर दूर चंबल नदी में अपनी भैंसों को पानी पिलाने गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि इस दौरान जोर सिंह भी कपड़े और जूते उतारकर नदी में नहाने लगा, तभी मगरमच्छों ने हमला बोल दिया। जोर सिंह के देर तक घर न पहुंचने पर पिता नाथूराम दोपहर लगभग 12 बजे चंबल नदी के पास पहुंचे। नदी किनारे पर पुत्र के कपड़े व जूते रखे मिले। नाथूराम ने बताया कि मौके पर दो मगरमच्छ आपस में आधे शरीर को नोच-नोच कर खा रहे थे। कुछ देर बाद मगरमच्छ गहरे पानी में चले गए। घटना की सूचना पर थाना थाना प्रभारी गणेश शंकर द्विवेदी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। वहीं सेंक्चुअरी वन कर्मचारियों ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वन दरोगा ओम प्रकाश बघेल ने बताया कि मोटर वोट की मदद से शव के अवशेष तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed