Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crocodile seen in canal, created commotion

Kanpur News: नहर में दिखाई दिया मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Sat, 23 Aug 2025 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 23 Aug 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Crocodile seen in canal, created commotion
फोटो 12:::नहर के किनारे निकलकर बैठा मगरमच्छ । स्रोत:वीडियो
जसवंतनगर। झीला गांव के पास भोगनीपुर गंग नहर में मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह नहर के किनारे रेत में मगरमच्छ लेटा हुआ था जो कुछ देर बाद पानी में चला गया। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

ग्रामीण गोविंद सिंह, ध्रुवेश सिंह, साहब सिंह, भारत सिंह, संतोष, पिंकी व जय नारायण ने जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़वाए जाने की मांग की। वहीं इस संबंध में उप क्षेत्रीय वनाधिकारी बसरेहर रेंज अजीत पाल सिंह ने बताया कि मेरठ के हस्तिनापुर से गंगा नदी से भोगनी पुर नहर निकाली है। वहां पर गंगा नदी में मगरमच्छ व घड़ियाल संरक्षण केंद्र है। पानी के तेज बहाव से नहर में मगरमच्छ आ सकता है उसकी निगरानी के लिए वन दरोगा ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में टीम को निगरानी में लगाया गया है तब तक सभी का सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed