फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Afghanistan Taliban Crisis News: Kanpur Girl Hina Khan trapped in Kabul with three children

अफगानिस्तान में हिना पर बढ़ा जुल्म: मोबाइल भी छीना, मुंबई में बैठा महिला का पति बोला- सभी लोग मिलकर इसे पीटो, खाना...

Wed, 08 Sep 2021 02:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Sep 2021 02:33 PM IST
सार

पीड़िता के वकील मो. नईम खान ने बताया कि हिना ने उन्हें सोमवार को अपने बेटे के पास छिपाकर रखे गए कीपैड वाले फोन से घटना की जानकारी दी है। उसने मोबाइल पर किसी मिलने वाले से चोरी छिपे कुछ पैसे डलवाए थे।

विज्ञापन
Afghanistan Taliban Crisis News: Kanpur Girl Hina Khan trapped in Kabul with three children
अफगानिस्तान तालिबान संकट: कानपुर लड़की हिना खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान में तीन बच्चों के साथ फंसी कानपुर के बाबूपुरवा के बगाही की रहने वाली हिना खान पर शनिवार को मां से फोन पर बात करने के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई है। उसने शनिवार को मां से फोन पर वहां से बाहर निकालने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


इसका पता लगते ही मुंबई में बैठे उसके पति नूर मोहम्मद उर्फ मो. गनी ने अफगानिस्तान में फोन कर कहा है कि हिना को सभी लोग मिलकर बुरी तरह से पीटो। यह भी कहा कि उसने खाना भी मत देना। उसका मोबाइल भी छीन लिया गया है। 
विज्ञापन


पीड़िता के वकील मो. नईम खान ने बताया कि हिना ने उन्हें सोमवार को अपने बेटे के पास छिपाकर रखे गए कीपैड वाले फोन से घटना की जानकारी दी है। उसने मोबाइल पर किसी मिलने वाले से चोरी छिपे कुछ पैसे डलवाए थे। इस कारण पूरी बात भी नहीं हो पाई और फोन कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। मो. गनी ने उसके ऊपर सख्त पहरा बैठा दिया है। न तो वह बाहर निकल पा रही है और न ही किसी से बात कर पा रही है। मो. नईम ने डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल से मुलाकात कर ये जानकारियां दी हैं।

वकील मो. नईम खान के मुताबिक हिना अफगानिस्तान के काबुल शहर से करीब 80 किमी दूर जुरमुट नाम की जगह पर फंसी हुई है। मो. गनी मुंबई में रहकर ब्याज पर पैसे बांटने का काम करता है। यहीं उसने हिना को प्रेम जाल में फंसाया था। निकाह कर अफगानिस्तान ले गया।

इसके बाद उसे वहीं छोड़कर मुंबई आ गया। ऐसे में आशंका है कि मो. गनी ने भारतीय मूल की कई अन्य महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाया होगा। हिना की वापसी के बाद ही मो. गनी के कारनामों से परदा उठ सकेगा।

पहले पति की प्रताड़ना से त्रस्त होकर किया था मुंबई का रुख
हिना ने मो. गनी से दूसरा निकाह किया था। इसके पहले 2005 में हिना का निकाह शुक्लागंज के अहमदनगर निवासी युवक से हुआ था। उनके एक बेटा भी हुआ, जिसकी बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद शौहर ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इससे त्रस्त होकर वह मायके आ गई।

2008 में उसके चाचा लाला उसे अपने साथ मुंबई ले गए। यहां वह बार में काम करने लगी। यहीं उसकी मुलाकात मो. गनी से हुई। हिना के भाई सोनू ने बताया कि सोमवार को हिना ने उनसे भी संपर्क किया था। हिना ने वापस बुलवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी की और किसी की आहट सुनकर फोन काट दिया।

विदेश मंत्रालय के जवाब का इंतजार, मुंबई पुलिस से संपर्क
हिना की मां समीरुन निशा की सोमवार को तहरीर के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात एडीसीपी साउथ डॉ. अनिल कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद विदेश मंत्रालय को ईमेल भी भेजा था। इस ईमेल का मंगलवार तक जवाब नहीं आया।

पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर पर दिल्ली में तैनात अधिकारियों सेे हिना की वापसी को लेकर बातचीत की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान में भारतीय एंबेसी में फिलहाल कोई अधिकारी नहीं है। जो भारतीय वहां से लाए जा रहे हैं, उनके लिए स्पेशल विमान भेजा जा रहा है। उधर पुलिस ने हिना के पति मो. गनी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए मुंबई पुलिस से संपर्क किया है। उसका मोबाइल बंद होने के चलते लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो पा रही है।

महिला को लाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय को सूचना दी गई है। उसके पति के बारे में भी और जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। - डॉ. अनिल कुमार, एडीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed