फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CRISIL Lecture Series to begin at IITs

Kanpur News: आईआईटी में शुरू होगी क्रिसिल लेक्चर सीरीज

Wed, 25 Mar 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
CRISIL Lecture Series to begin at IITs
कानपुर। क्रिसिल लिमिटेड और आईआईटी कानपुर के वाधवानी स्कूल ऑफ एआई एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स के बीच एआई और इंटेलिजेंट सिस्टम्स के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए एमओयू हुआ है। इस साझेदारी का उद्देश्य उद्योग और शिक्षा के बीच तालमेल बढ़ाना, छात्रों की व्यावहारिक समझ को सशक्त करना और उभरती तकनीकों में दक्षता विकसित करना है।
विज्ञापन

समझौते के तहत आईआईटी कानपुर में क्रिसिल लेक्चर सीरीज की शुरुआत की जाएगी, जिसमें उद्योग और शिक्षाविद एआई, साइबर सुरक्षा, रोबोटिक्स और अन्य आधुनिक तकनीकों पर व्याख्यान देंगे। इसके अतिरिक्त क्रिसिल स्टूडेंट अवॉर्ड भी स्थापित किया जाएगा, जो हर वर्ष डिपार्टमेंट ऑफ इंटेलिजेंट सिस्टम्स के मेधावी छात्रों को दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा। क्रिसिल की प्रेसिडेंट एवं सीएचआरओ पूजा मिरचंदानी ने कहा कि यह साझेदारी छात्रों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वाधवानी स्कूल के अधिष्ठाता नितिन सक्सेना ने इसे छात्रों के लिए उद्योग अनुभव और वास्तविक परियोजनाओं पर काम करने का बड़ा अवसर बताया। क्रिसिल ने आगे इंटर्नशिप, कैंपस भर्ती और उद्योग-आधारित परियोजनाओं के जरिये सहयोग बढ़ाने की इच्छा भी जताई। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed