फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Criminals shot the accountant and looted cash and jewellery from the bullion trader

Farrukhabad: मुनीम को गोली मारकर बदमाशों ने की वारदात, सर्राफा व्यापारी से नकदी और जेवर लूटे

Sun, 02 Feb 2025 11:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Feb 2025 11:25 AM IST
सार

Farrukhabad News: थाने से करीब दो किलोमीटर दूर हिंदुस्तान धर्म कांटा के निकट पीछे से सफेद रंग की कार में सवार चार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मुनीम और व्यापारी बाइक समेत गिर पड़े।

विज्ञापन
Criminals shot the accountant and looted cash and jewellery from the bullion trader
घायल मुनीम से जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर कस्बे में दुकान बंद कर मुनीम के साथ बाइक से घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी के साथ कार सवार बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर मुनीम को गोली मार दी। बदमाश बाइक की डिकी तोड़कर नकदी व जेवर लूटकर फरार हो गए। घायल मुनीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुतलूपुर निवासी लकी खान की राजेपुर तिराहे पर शिव ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार सायं करीब 5.30 बजे लकी खान अपने मुनीम रामऔतार के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। बाइक की डिकी में नकदी व जेवर रखे हुए थे। थाने से करीब दो किलोमीटर दूर हिंदुस्तान धर्म कांटा के निकट पीछे से सफेद रंग की कार में सवार चार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

मुनीम के पैर में मार दी गोली
इससे दोनों बाइक समेत गिर पड़े। बदमाशों ने कार से उतरकर डिकी तोड़ने की कोशिश की तो सर्राफा व्यापारी व मुनीम ने विरोध किया तो बदमाशों ने मुनीम रामऔतार के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। बदमाश डिकी तोड़कर नकदी व जेवर लूटकर कार से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस के साथ ही पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन

एसपी बोले- जल्द ही किया जाएगा खुलासा
घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एसपी ने सर्राफा व्यापारी से घटना की जानकारी की। एसपी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। सर्राफा व्यापारी ने बताया कि डिकी में 1.70 लाख की नकदी, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के झाले व 50 हजार के अन्य आभूषण रखे थे। कार में चार बदमाश सवार थे। एक बदमाश ने मुनीम के पैर में गोली मार दी। समाचार लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed