फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   criminals attacked on police team for an other criminal

उन्नाव: पुलिस पर हमला कर वारंटी को छुड़ाया, दरोगा की पिस्टल छीनने में सिपाहियों की वर्दी फाड़ी

Sun, 29 Sep 2019 11:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Sep 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
criminals attacked on police team for an other criminal
यूपी पुलिस फाइल फोटो
कोर्ट में हाजिर न होने पर जारी वारंट के क्रम में गिरफ्तार किए गए शख्स को कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला करके छुड़ा लिया। हमलावरों ने पुलिस से हाथापाई के बीच दरोगा से पिस्टल छीनने की कोशिश भी की। बाद में छापामारी करके पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


फरार वारंटी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। सदर कोतवाली क्षेत्र में सिंगरोसी गांव निवासी फैसल महमूद पर कानपुर के एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में चेक बाउंस होने का मुकदमा चल रहा था। फैसल महमूद के हाजिर न होने पर कोर्ट ने उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन


 

रविवार शाम को सदर कोतवाली के दरोगा अनिल यादव, सिपाही अभिषेक व भूपनारायण के साथ सिंगरोसी गांव पहुंचे और फैसल को पकड़ लिया। पुलिस टीम की वापसी के दौरान अचानक सामने आए 15-20 लोगों ने हमलाकर दिया। पुलिस वालों को घेरकर हाथापाई करते हुए वारंटी फैसल को छुड़ा लिया।

दरोगा की पिस्टल छीनने का प्रयास भी किया। हाथापाई-धक्का मुक्की में घिरकर सिपाहियों की वर्दी फट गई। वारंटी के भाग जाने पर भीड़ छंटी तो पुलिस टीम वापस लौटी। बाद में ज्यादा फोर्स के साथ छापेमारी की गई। शहर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक हमलावरों में शामिल हारून को गिरफ्तार कर लिया।

दरोगा अनिल यादव की तहरीर पर वारंटी फैसल, उसके साथी हारून समेत 15-20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गालीगलौज समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में सक्रिय पुलिस फरार वारंटी समेत अन्य हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed