{"_id":"5f01ab4945586267935c3578","slug":"youth-shot-dead-for-resisting-molestation-of-wife-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या, हड़कंप
Sun, 05 Jul 2020 04:00 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Jul 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के उरई में नदीगांव थाने के ग्राम सिकरी में पत्नी संग हुई छेड़खानी का विरोध करने और आरोपित के घर शिकायत करने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित हवाई फायरिंग करता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन
शनिवार शाम अरविंद की पत्नी अपने घर के बाहर काम कर रही थी तभी गांव का दीपाशुं गुर्रज शराब के नशे में हाथ में तमंचा लिये निकला और छेड़खानी करने लगा। पत्नी ने शोर मचाया तो अरविंद व परिजन बाहर आ गए और उसका विरोध करने लगे।
विज्ञापन
इस पर आरोपित मौके से भाग निकला। बाद में अरविंद आरोपित के घर शिकायत करने पहुंचा तभी वहां दीपाशुं आ गया और उसने अरविंद की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ही आरोपित को भागने का मौका दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।