फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man shot dead in kanpur

पास में सो रहे बेटे की खून से लथपथ लाश देखकर मां के होश उड़े, ‘लड़की की मिसकॉल’ खोल सकती है राज

Sun, 15 Oct 2017 10:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 15 Oct 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
young man shot dead in kanpur
आशू की फाइल फोटो, डॉग स्क्वायड जांच के दौरान चारपाई के पास जिस पर आशू को गोली मारी गई - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के शिवराजपुर इलाके में चारपाई पर सो रहे एक 28 वर्षीय युवक की कनपटी पर तमंचा सटाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने खून से लथपथ शव को चादर से ढंग दिया। अगली सुबह मां जगाने पहुंची तो बेटे के रक्तरंजित शव को देखकर सन्न रह गई।
विज्ञापन

 

शिवराजपुर के बर्राजपुर वार्ड नंबर छह में अशोक दुबे, उनकी पत्नी और नगर पंचायत शिवराजपुर की पूर्व सभासद रानी, दो पुत्र आशीष (28) उर्फ आशू, नीशू और पुत्री दीक्षा रहते हैं। अशोक के मुताबिक शुक्रवार देर रात घर आए बड़े पुत्र आशू ने चारपाई उठाई और बाहर बरामदे में ट्रैक्टर के पास जाकर लेट गया। रात करीब 11 बजे देखा की आशू मोबाइल पर कुछ देख रहा है। इसके बाद वह छत पर जाकर सो गए। शनिवार सुबह करीब 6:40 बजे तक आशू के न जागने पर पत्नी रानी चारपाई के पास गई। चादर हटाकर देखा तो आशू का खून से लथपथ पड़ा शव मिला। यह देख रानी की चीख निकल पड़ी। चीख सुन वह भी दौड़ कर मौके पर पहुंचे। तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। देखते ही देखते मोहल्ले के लोग भी वहां जमा हो गए। सूचना के फौरन बाद करीब 7:50 बजे एसओ शिवराजपुर जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और आलाधिकारियों को दी। एसओ के मुताबिक आशू की हत्या 32 बोरे के तमंचे से रात बारह बजे के बाद की गई है। मौके से 32 बोर का कारतूस भी बरामद किया गया है। पीड़ित परिजनों ने क्षेत्र में किसी से पुरानी रंजिश से साफ इंकार किया व अज्ञात लोगों के विरुद्घ मामला दर्ज कराया। घटना की सूचना के बाद भाई नीशू, बहन दीक्षा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

 

जिम्मेदार बोले- 

young man shot dead in kanpur
घटना के बाद मौके पर तैनात पुलिस

आशू हत्याकांड में पुलिस जांच टीम को कई अहम सुराग मिले हैं। इनके आधार पर एसओ शिवराजपुर को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
जयप्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर जो सबूत मिले, उनके बारे में अभी कोई जानकारी देना संभव नहीं है। हत्या के पहलुओं की जांच की जा रही है। कई मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। 
सुबोध जायसवाल, सीओ बिल्हौर
 

शराब दुकान से लौटकर घटना स्थल पहुंचा डॉग स्क्वायड

young man shot dead in kanpur
घटना के बाद विलाप करती परिवार की महिलाएं
जांच पड़ताल के लिए डॉग स्क्वायड आशू की चारपाई से बड़ी तेजी में दौड़कर पास स्थित शराब की दुकान पर गया और इधर-उधर घूमने के बाद दोबारा घटना स्थल पर आकर रुक गया। घटनास्थल से पुलिस को एक 32 बोर का खोखा, आशू का मोबाइल बरामद हुआ है। लेकिन अन्य किसी के फिंगर प्रिंट और अन्य सबूतों के बारे में अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।

गोली चलने की आवाज किसी को नहीं सुनाई दी 
घटना के वक्त घर की छत पर सो रहे पिता अशोक दुबे को गोली की आवाज नही सुनाई दी। न ही मोहल्ले वाले गोली की आवाज सुन सके। घटनास्थल के समीप घनी बस्ती होने और करीब 500 मीटर पर पुलिस थाना होने के बाद भी आधी रात की घटना की जानकारी किसी को कानों कान नहीं हुई। 

 
विज्ञापन

आशू के मोबाइल में लड़की की मिसकॉल

young man shot dead in kanpur
लोगों से घटना की जानकारी लेते एसपीआरए
पुलिस को आशू की चारपाई से जो मोबाइल बरामद हुआ, उसमें एक लड़की की मिस काल मिली है। पुलिस ने इस नंबर पर काल की तो लड़की ने पहले स्वयं को बाकरगंज का बताया। फिर, भैसऊ और आसपास के कई गांवों का नाम लिया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल स्विच आफ कर दिया। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आशू घर में सबसे बड़ा और अविवाहित था। भाई नीशू और बहन दीक्षा अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
 

कनपटी से सटाकर मारी गोली

young man shot dead in kanpur
आशू की फाइल फोटो। 
घर के बाहर सो रहे आशू की कनपटी के बाईं ओर हत्यारे ने 32 बोर के तमंचे से सटाकर गोली मारी। गोली बाईं ओर आर पार निकल गई। सटाकर गोली चलाने के कारण ज्यादा आवाज नहीं हुई। जांच अधिकारियों को अनुमान है कि घटना शुक्रवार रात 12 बजे के बाद की है। आशू ट्रैक्टर चलाने और खेतीबाड़ी का काम करता था। आसपास के लोगाें ने बताया कि शुक्रवार शाम को आशू अपने कई दोस्तों के साथ कासामऊ गांव में खान-पीने की पार्टी में भी गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर शराब दुकान के सेल्समैन और कासामऊ के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed