{"_id":"586a2a3a4f1c1b4d56158461","slug":"young-man-murder-in-kanpur-barra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा-भांजे के झगड़े में बीचबचाव करने वाले युवक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा-भांजे के झगड़े में बीचबचाव करने वाले युवक की हत्या
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 02 Jan 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामा-भांजे के झगड़े में बीचबचाव करने वाले एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। गुस्से से पागल मामा ने युवक की गर्दन पर कैंची चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सनसनीखेज हत्या का ये मामला यूपी के कानपुर शहर का है।
थाना नौबस्ता के वरुण विहार कच्ची बस्ती निवासी बच्चा कुमार (18) अपने दोस्त अंकुर की सैलून की दुकान पर गया था। इसी दौरान अंकुर का मामा संतोष वहां आ गया। मामा-भांजे में किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। बच्चा ने बीचबचाव किया तो संतोष ने बाल काटने वाली तेज धार कैंची उठाकर बच्चा की गर्दन पर मार दी। बच्चा जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया। हत्या करने के बाद संतोष मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।