{"_id":"5c272b50bdec22572908349f","slug":"young-man-murder-by-his-brother-in-kanpur-ghatampur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमरे के अंदर गड्ढे से निकली छोटे भाई की लाश, बड़ा भाई फरार, पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे के अंदर गड्ढे से निकली छोटे भाई की लाश, बड़ा भाई फरार, पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 Dec 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के कानपुर में हत्या का एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के घाटमपुर इलाके में भाई ने भाई की हत्या कर दी। फिर घर पर ही उसकी लाश दफ्न कर दी। गजनेर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव में बड़े भाई ने छोटे की हत्या कर शव घर के अंदर गड्ढे में गाड़ दिया थी। बदबू आने पर खुलासा हुआ।
2 of 5
डेमो
पुलिस ने शव गड्ढे से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। गजनेर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव में चार दिन से लापता शिव प्रसाद (40) पुत्र स्व छोटेलाल गुप्ता का शव घर के सबसे अंदर वाले कमरे में गड्ढे से पुलिस ने बरामद की।
3 of 5
डेमो
बताया जा रहा है कि म्रतक की पत्नी मुन्नी देवी ने 27 दिसम्बर को थानाध्यक्ष गजनेर शशिभूषण मिश्र से मिलकर बताया था कि उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता था दो दिन पहले वह बहबलपुर गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो
गांव आने पर उसकी फोन पर बातचीत हुई थी क्योंकि वह घाटमपुर में थी। इसके बाद से फोन बंद बता रहा है। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। बीतीरात घर के अंदर वाले कमरे से बदबू आने पर मुन्नी देवी ने इसकी सूचना गजनेर पुलिस को दी।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो
पुलिस की मौजूदगी में जब गड्ढे को खुदवाया गया तो शिव प्रसाद का शव गड्ढे से बरामद हुआ। म्रतक के साथ रहने वाला उसका बड़ा भाई जग्गा उर्फ रामकेश (45) घर से फरार है। शिव प्रसाद की पत्नी ने आशंका जाताई है कि बड़े भाई ने ही उसकी हत्या कर शव घर में ही दफना दिया है। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।