Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Truck brakes suddenly, cargo crashes into the back; driver dies

Ghaziabad News: ट्रक ने अचानक लगाए ब्रेक तो पीछे घुसी कार्गो, चालक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Truck brakes suddenly, cargo crashes into the back; driver dies

विज्ञापन
साहिबाबाद (गाजियाबाद)। लिंक रोड थानाक्षेत्र में प्रह्लाद गढ़ी लाल बत्ती के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे चल रहा मालवाहक वाहन उसमें जा घुसा। हादसे में पीछे चल रहे वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि सह चालक घायल हो गया। परिजन का आरोप है कि ट्रक चालक ने बिना अचानक ब्रेक लगा दिए थे, इससे यह घटना हुई। वहीं, परिजनों ने नगर निगम कर्मचारियों पर हादसे की सीसीटीवी फुटेज डिलीट कराने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर भागे हुए आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
श्रावस्ती के गांव कयापुर निवासी सत्य प्रकाश दुबे ने बताया कि उनका भाई रवि दुबे (29) कई वर्षों से ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में किराये पर रह रहा था। वह एक कार्गो कंपनी में काम करता था। 11 नवंबर की अलसुबह वह अपने दोस्त और सह चालक कानपुर निवासी साजन साहू के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित गोदाम से मालवाहक वाहन लेकर गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की ओर आ रहे थे। जब वह कौशांबी से मोहननगर जाने वाली सड़क पर पहुंचे तो इसी दौरान प्रहलाद गढ़ी रेडलाइट के पास उनके आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे रवि का वाहन आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रवि दुबे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, साजन साहू वा इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

------
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, दो महीने का है बेटा
रवि दुबे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सत्य प्रकाश ने बताया कि रवि की डेढ़ साल पहले ममता से शादी हुई थी और उनका दो महीने का एक बेटा भी है। परिवार को हादसे की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह रवि का शव श्रावस्ती स्थित पैतृक गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के लोगों का कहना है कि रवि ही परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। उनकी अचानक मौत से पत्नी और मासूम बेटे के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सीसीटीवी फुटेज डिलीट कराने का लगाया आरोप

सत्य प्रकाश दुबे ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह नगर निगम के नवयुग मार्केट स्थित कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज देखी और मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी। हालांकि नगर कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनसे वीडियो डिलीट करा दी।


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed