फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man killed by family members

परिवार के आपसी विवाद में बहा 'खून ही खून', युवक की मौत

Tue, 05 Jun 2018 08:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 05 Jun 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
young man killed by family members
डेमो पिक
यूपी के औरैया में परिवार के लोगों के बीच आपसी विवाद में एक युवक की हत्या हो गई। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात ग्राम चैनी का पुर्वा निवासी होमगार्ड शिवराम सिंह पुत्र होरी लाल गांव में स्थित परिवारीजन गुलाब सिंह की दुकान से गुटखा लेने गया। कापी देर तक न लौटने पर पीछे से उसका पुत्र आदित्य (22) भी दुकान पर उसे बुलाने पहुंच गया। इस दौरान किसी बात को लेकर दुकानदार गुलाब सिंह के बड़े पुत्र सुरेश ने आदित्य को कुछ अपशब्द कहे। जिसको लेेकर दोनों में मारपीट होने लगी। बेटे सुरेश को झगड़ते देख गुलाब सिंह की पत्नी सकरबती व छोटा पुत्र दौलत सिंह, सुरेश की पत्नी पूनम और दौलत सिंह की पत्नी रुबी हाथों में लाठी डंडे लेकर बाहर निकल आए। सभी ने मिलकर आदित्य के ऊपर ताबड़तोड़ लाठी-डंडे बरसाए। जिससे आदित्य घायल होकर वहीं सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 

आदित्य के पिता शिवराम सिंह ने फोन से कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आदित्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता शिवराम की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश, सकरबती, दौलत सिंह, पूनम, और रूबी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी  विष्णु गौतम ने बताया कि मृतक आदित्य के पिता शिवराम सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। वहीं सरेआम हुई हत्या की वारदात को गैर इरादतन हत्या के मामले में दर्ज किए जाने पर मृतक के परिजनों ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed