फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man in question went on bike theft third degree strap

बाइक चोरी के शक में पुलिसवालों ने युवक को दी थर्ड डिग्री

Thu, 29 Sep 2016 12:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
 young man in question went on bike theft third degree strap
बाइक चोरी के शक में युवक पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के शक में पुलिस ने एक युवक पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। लड़का चिल्लाता रहा लेकिन पुलिसवाले नहीं पसीजे।
विज्ञापन

युवक को बेरहमी से बांधकर पीटने के आरोप में कहिंजरी चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर को सौंपी है।
विज्ञापन

मंगलवार को कानपुर नगर की बिल्हौर कोतवाली के कस्बा बिल्हौर निवासी अरविंद कुमार ने कहिंजरी पुलिस चौकी पर तहरीर दी थी कि वह उरिया गांव के पास से जा रहा था। तभी एक व्यक्ति ने उसे रोका और इसके बाद उसकी बाइक छीनकर भाग गया। इस पर उसने कहिंजरी चौकी रर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में चौकी प्रभारी ने छानबीन के बाद शक के आधार पर भेवान निवासी युवक छोटे सिंह को पकड़ा। युवक व उसके परिजनों का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने निर्दोष होने के बावजूद उसे बुरी तरह से पीटा। जबरन बाइक छीनने की घटना कबूलने के लिए थर्ड डिग्री की यातनाएं दीं। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मामला जब एसपी के सामने पहुंचा तो उन्होंने चौकी प्रभारी कहिंजरी आरआर गौतम व दो सिपाहियों भूपेंद्र व नितेश को निलंबित करने की कार्रवाई की। एसपी का कहना है कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर चौकी प्रभारी आरआर गौतम का कहना है कि बाइक छीनने की तहरीर मिलने के बाद उन्होंने छोटे सिंह को बुलाकर पूछताछ की थी। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया, उसे मारने पीटने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed