यूपी: दो भाइयों के बीच हो रहे विवाद में बोलना युवक को पड़ा भारी, पत्थर से कुचलकर दी दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में शुक्रवार देर रात दो भाइयों के बीच हो रहे विवाद में बोलना एक युवक को भारी पड़ गया। यहां बड़े भाई ने छोटे भाई को घायल करने के साथ ही उसके साले की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घायल को उपचार के लिए सीएचसी से झांसी रेफर किया गया है। यह घटना हमीरपुर के राठ की है। शुक्रवार देर रात राठ के लुधियातपुरा मोहल्ला मझगवां रोड निवासी सगे भाई कल्लू (40) व रज्जू (35) पुत्र श्रीपाल अहिरवार के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने लगे।
पड़ोसियों ने बताया कि कल्लू ने पत्थरों से हमला कर अपने छोटे भाई रज्जू को घायल कर दिया। बचाने पहुंचे रज्जू के साले बेलाताल क्षेत्र निवासी संतोष (30) पुत्र रामचरण पर भारी पत्थर से हमला बोल घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस संतोष को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल रज्जू को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया कि दोनों भाई मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
शराब के नशे में दोनों के बीच आएदिन विवाद होता था। मृतक संतोष ई रिक्शा खरीदने कस्बा आया था। रिक्शा खरीदने के बाद रात होने पर अपने बहनोई रज्जू के यहां रुक गया था। दोनों भाइयों के बीच एक प्लाट को लेकर विवाद था। बताया जाता है कि छोटे भाई रज्जू ने मुन्ना कारीगर को प्लाट बेचने का वादा कर उससे कुछ रुपए ले लिए थे। जिसका विरोध उसका बड़ा भाई कल्लू कर रहा था। इसी बात पर अक्सर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा होता था।