फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman's body found in forest department's forest

फतेहपुर: वन विभाग के जंगल में मिला युवती का शव, गले पर थे चाकू के कई निशान

Mon, 19 Oct 2020 11:56 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Oct 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in forest department's forest
सांकेतिक तस्वीर
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में बदले का पुरवा और मानपुर के बीच वन विभाग के जंगल में एक महिला का शव सोमवार सुबह मिला। शव के गले पर चाकू के कई निशान थे। मौके पर लोगों ने शव की शिनाख्त मानपुर गांव की बेटी रीता के रूप में की।
विज्ञापन


पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानपुर और बदले का पुरवा के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह शौच जाते समय बबूल के जंगल में एक महिला को जमीन पर पड़ा देखा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गांव के ग्रामीण मौके पर जुट गए। मानपुर के महेंद्र पाल लोधी भी वहां पहुंचे। महिला को देखते ही वे रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला उनकी ही बेटी रीता (35) थी। गर्दन में चाकू के कई निशान थे। शरीर में और भी कई जगह चोटें दिख रही थीं। महेंद्र ने बेटी की हत्या कर शव फेंकने का आरोप ससुरालियों पर लगाया।

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया महेंद्र की तहरीर पर पति जय, ससुर सियंबर, देवर जीत प्रकाश, देवरानी पूनम व सास बसदी पर हत्या कर शव छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी को टीम लगाई गई है। उधर, देर शाम तक पोस्टमार्टम न होने से मौत का कारण पता नहीं लग सका।

जुलाई में ससुराल गई थी रीता
महेंद्र ने 2004 में रीता का विवाह मलवां के दलीपुर के सियंबर के बेटे जय प्रकाश से किया था। शादी के तीन साल बाद ही पति व पत्नी के बीच विवाद होने लगा था। रीता ज्यादातर मायके में ही रहती थी। पिता ने बताया कि बेटी, नातिन चांदनी और दिव्यांशी को साथ लेकर रह रही थी। जुलाई में मलवां थाने में समझौते के बाद बेटी ससुराल चली गई थी।

पिता संग गईं दोनों बेटियां भी लापता
पुलिस पर रीता की दोनों बेटियों को खोजने की बड़ी जिम्मेदारी है। एसआई प्रवीण चकवर्ती ने बताया कि हत्या के दो दिन पहले ही जय प्रकाश अपनी दोनों बेटियों को चित्रकूट घुमाने की बात कहकर घर से निकला था। तब से जय प्रकाश और बेटी चांदनी व दिव्यांशी का पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed