फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman murder in kanpur up

यूपी: बाथरूम में कपड़े धो रही थी भाभी, युवक ने किया कुछ ऐसा देखकर पुलिस भी हैरान

Wed, 31 Mar 2021 11:06 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 Mar 2021 11:06 PM IST
सार

- सचेंडी के लालसा पुरवा में हुई वारदात, परिजन नहीं बता पाए हत्या की कोई वजह
- आरोपी ने कहा, भाई को छोड़ना चाहती थी भाभी, इसी बात पर हुआ था विवाद  

विज्ञापन
woman murder in kanpur up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सचेंडी के लालसा पुरवा में सिरफिरे देवर ने बुधवार को भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी पेट में चाकू मारकर घायल कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि एकतरफा प्यार में उसने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि परिजन इन आरोपों को खारिज कर रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही हत्या की कोई वजह भी नहीं बता पा रहे हैं। वहीं आरोपी का कहना है कि भाभी उसके भाई को छोड़ना चाहती थी। इसी बात पर विवाद हुआ और उसने हमला कर दिया। मूलरूप से बांदा के अतर्रा निवासी संतोष के परिवार में पत्नी राधा (30), बेटा शिवम और छोटा भाई रामू है।
विज्ञापन


संतोष ने बताया कि एक माह पहले वह परिवार संग लालसा पुरवा निवासी बहनोई हरपाल के घर आया था। यहीं रहकर भैलामऊ स्थित साबुन फैक्ट्री में नौकरी करता है। बुधवार को वह फैक्ट्री चला गया। बहन ममता और बहनोई खेत चले गए। इस बीच रामू ने पत्नी राधा के पेट और छाती पर चाकू से पांच-छह वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद खुद के पेट में भी चाकू मार लिया। चारा काटकर घर पहुंची ममता ने दोनों को खून से लथपथ देख संतोष के ठेकेदार सुरेश को सूचना दी। सूचना पर घर पहुंचे संतोष दोनों को हैलट लाए। यहां डॉक्टरों ने राधा को मृत घोषित कर दिया।

रामू की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना प्रभारी सतीश राठौर का कहना है कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। झारखंड से गुरुवार शाम तक आने की उम्मीद है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

कपड़े धोते वक्त किया था हमला
रामू ने पुलिस को बताया कि राधा उसके भाई को छोड़ना चाहती थी। दो साल पहले भी वह भाई को छोड़कर अपने मायके झारखंड चली गई थी। सुलह कराकर वही भाभी को लेकर आया था। बुधवार दोपहर को वह मजदूरी कर घर खाना खाने आया था। खाना देने के बाद राधा बाथरूम में कपड़े धोने लगी। इस बीच वह दोबारा मायके जाने की जिद करने लगी। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उसने किचन में रखे चाकू से राधा पर हमला कर दिया। खून से लथपथ भाभी को देखकर खुद के भी चाकू मार लिया। 

ग्रामीणों का दावा, एकतरफा प्यार में की हत्या
ग्रामीणों का दावा है कि रामू भाभी से एकतरफा प्रेम करता था लेकिन राधा इसका विरोध करती थी। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। परिजनों ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया है। वहीं पुलिस आरोपी को साईको बताकर प्रेम प्रसंग के बिंदु पर भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed