{"_id":"0e688d9bb7c21a8e7c50139ea3ef6fa5","slug":"woman-murder-in-kanpur-dehat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के प्रयास में युवती की गला दबाकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के प्रयास में युवती की गला दबाकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sun, 29 Mar 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगनीपुर क्षेत्र के एक गांव में गत शुक्रवार की रात एक मूक बधिर युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती के शव को आरोपी खेत में फेंककर फरार हो गए।
शनिवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों ने युवती की लाश देखी तो गांव में जानकारी हुई। मामले में दुष्कर्म के प्रयास में हत्या किए जाने का अनुमान लगाया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
परिजनों की ओर से भोगनीपुर कोतवाली में हत्या और दुष्कर्म की आशंका में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी मूक बधिर युवती (18) गत शुक्रवार की शाम भागवत कथा में गई थी।
वहां से लौटते वक्त वह खेत में चली गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक वह गांव के लोगों को पहचानती थी, और इशारे से बाते भी करती थी। परिजनों ने बताया कि भागवत कथा कार्यक्रम से जब वह घर नहीं लौटी परिवार के लोगों में चिंता होने लगी। देररात तक उसके घर न आने पर आसपास के गांवों में भी खोजबीन की गई।
विज्ञापन
युवती का कुछ पता नहीं चला। इधर, शनिवार को भोर में गांव के पास ही अरहर के खेत में युवती की लाश पड़े होने की सूचना लगी। खेत पहुंचे युवती के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। युवती का गला सलवार और दुपट्टे से कसा था।
यह देख गांव में कोहराम मच गया। परिजन लाश देखकर बिलख पड़े। बताया गया है कि युवती के माता-पिता गांव में ही मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। युवती पांच भाइयों और तीन बहनों में छोटी थी।
इधर, सूचना पर पहुंचे देवीपुर के चौकी इंचार्ज संतोष अवस्थी, कोतवाल अंबरीश यादव, डीएसपी आलोक शर्मा पहुंच गए। पुलिस की एक्सपर्ट टीम ने फिंगर-प्रिंट लिये।
इस मामले में भोगनीपुर के डीएसपी ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की गई है। अलबत्ता स्लाइड बनाकर परीक्षण के लिए भेजी गई है।
बताया कि दुष्कर्म के प्रयास में हत्या किये जाने की आशंका है। उन्होंने कोतवाल को जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा करने का निर्देश दिया है। गांव में भागवत और शनिवार को प्रस्तावित भंडारे का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।